पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है।
बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर गुरुवार को वोटिंग खत्म हो गई। 3.75 करोड़ योग्य वोटरों में से 64.66 प्रतिशत ने वोट डाला और 1,314 उम्मीदवारों (1,192 पुरुष, 122 महिला) की किस्मत का फैसला किया। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चली, हालांकि सुरक्षा कारणों से कुछ संवेदनशील इलाकों में यह शाम 5 बजे खत्म हो गई।
शाम 5 बजे तक, वोटिंग प्रतिशत 60.13 प्रतिशत रहा, जिसमें बेगूसराय 67.32 प्रतिशत के साथ सबसे आगे और शेखपुरा 52.36 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे रहा। पहले चरण की वोटिंग में 45,341 पोलिंग स्टेशन थे, जिनमें 36,733 ग्रामीण इलाकों में, 926 पूरी तरह से महिला टीमों द्वारा मैनेज किए गए, और 107 दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा मैनेज किए गए।
राजद के तेजस्वी यादव ने राघोपुर में भाजपा के सतीश कुमार और जन सुराज के चंचल कुमार के खिलाफ हैट्रिक लगाने की कोशिश की। भाडपा के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर से राजद के अरुण शाह के खिलाफ चुनाव लड़ा। जदयू के अनंत सिंह (हत्या के मामले में जेल में) मोकामा सीट से चुनाव लड़े।
पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने 320 मॉडल बूथ, 926 महिलाओं द्वारा मैनेज किए जाने वाले स्टेशन और 107 दिव्यांग लोगों द्वारा मैनेज किए जाने वाले स्टेशन बनाए हैं। रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए सभी पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग की सुविधा लगाई गई है।
ज्ञानेश कुमार बोले- बिहार की रिकॉर्ड वोटिंग लोकतंत्र की बड़ी जीत!



