29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाएनडीए के बैठक में भतीजे चिराग ने पैर छूकर लिया चाचा पशुपति...

एनडीए के बैठक में भतीजे चिराग ने पैर छूकर लिया चाचा पशुपति पारस का आशीर्वाद

हाजीपुर सीट को लेकर हालिया दिनों में काफी तनाव दिखा है।

Google News Follow

बेंगलुरु में मंगलवार को विपक्ष की बैठक हुई, तो नई दिल्ली में एनडीए के सभी लोग आपस में मिले। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने दल को एकजुट करने और अपने गुट को मजबूत करने में लगे है। एक तरफ जहां बेंगलुरु में 26 विपक्षी पार्टियां मौजूद रही तो वहीं दूसरी बैठक दिल्ली में एनडीए की हुई, जिसमें 38 पार्टियां शामिल हुईं हैं।

इस बीच दिल्ली में हुई बैठक के दौरान एक तस्वीर ने हर किसी का ध्यान खींचा, बिहार के नेता चिराग पासवान ने अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को गले लगाया और पैर छुए। दरअसल रामविलास पासवान के निधन के बाद चाचा और भतीजा अलग-अलग हो गए थे, चिराग पासवान ने पार्टी पर दावा ठोका। तो पशुपति पारस ने सांसदों को साथ लेकर दूसरी पार्टी बना ली और केंद्र में मंत्री बने। दोनों के बीच पार्टी पर कब्जे, हाजीपुर सीट को लेकर हालिया दिनों में काफी तनाव दिखा है।

वहीं जब चिराग पासवान ने अपने चाचा के पैर छुए। दोनों एक-दूसरे से गले भी मिले, आसपास खड़े नेता ये नज़ारा देखते रहे। जब पशुपति पारस से सवाल पूछा गया कि चिराग ने आपके पैर छुए हैं, क्या सुलह के संकेत हैं? इसपर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हम एक परिवार के सदस्य हैं। बता दें कि चिराग पासवान ने एनडीए में वापसी की है, जबकि पशुपति पारस अभी केंद्र सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में चाचा-भतीजे की हाजीपुर सीट को चल रही लड़ाई क्या खत्म हुई है या नहीं यह सवाल बना हुआ है।

ये भी देखें 

राहुल गांधी नहीं होंगे PM उम्मीदवार! खड़गे ने कहा- हम सत्ता और ….            

 नाम में क्या रखा है? विपक्षी गठबंधन का नया नाम INDIA, जाने मतलब   

पीएम मोदी ने वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण की आज कोर्ट में हुई पेशी, मिली दो दिनों की अंतरिम जमानत

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें