28.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमराजनीतिकभी महसूस नहीं हुआ कि मैं अब मुख्यमंत्री नहीं हूं: फडणवीस

कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं अब मुख्यमंत्री नहीं हूं: फडणवीस

Google News Follow

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि लोगों के प्यार के कारण उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि वह अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं हैं।   नवी मुंबई में एक कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा, “लोगों ने मुझे कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं। मुझे अब भी लगता है कि मैं मुख्यमंत्री हूं। मैं पिछले दो साल से राज्य में घूम रहा हूं और लोगों का प्यार और स्नेह कम नहीं हुआ है।” उन्होंने कहा कि व्यक्ति का कार्य उसके पद से अधिक महत्वपूर्ण होता है। फडणवीस ने कहा, “मैं घर पर नहीं बैठा। मैं लोगों की सेवा कर रहा हूं और (विधानसभा में) विपक्ष के नेता के रूप में अच्छा काम कर रहा हूं।”

महाराष्ट्र विधानसभा के 2014 के चुनाव के बाद फडणवीस मुख्यमंत्री बने और उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया, जो पिछले तीन दशकों में राज्य के किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया था। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया और अलग हो गई।   इसके बाद फडणवीस ने अजीत पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायकों के समूह के साथ गठबंधन किया और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तथा पवार उपमुख्यमंत्री बने। मगर उनकी सरकार सिर्फ तीन दिन चली जिसके बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की सरकार बनी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें