25 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमक्राईमनामाHanuman Chalisa: राणा दंपति की याचिका की अगली सुनवाई 4 मई

Hanuman Chalisa: राणा दंपति की याचिका की अगली सुनवाई 4 मई

राणा दंपती पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और राजद्रोह का आरोप है। इसके अलावा एक अन्य एफआईआर में उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।

Google News Follow

मुंबई की भायखला महिला जेल में बंद निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और तलोजा जेल में बंद उनके विधायक पति रवि राणा को अभी जेल में ही रहना होगा। 23 अप्रैल से जेल में बंद राणा दंपती की जमानत अर्जी पर अब अदालत बुधवार को फैसला सुनाएगी।

शुक्रवार को हुई बहस के दौरान करीब ढाई घंटे तक दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं। राणा दंपती पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और राजद्रोह का आरोप है। इसके अलावा एक अन्य एफआईआर में उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है। शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद मुंबई की सिविल एंड सेशंस कोर्ट के शेष न्यायाधीश आर. एन. रोका​​डे ने सोमवार के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया था।

जानकारी के मुताबिक, अदालत आज आर्डर पूरा नहीं लिखवा सकी और कल ईद की छुट्टी है, इसलिए इस मामले में अब 4 मई को फैसला आएगा। राणा दंपती की ओर से वकील रिजवान मर्चेंट और अबाद पोंडा ने कोर्ट में दलीलें पेश की, जबकि मुंबई की खार पुलिस की ओर से सरकारी वकील प्रदीप घरत ने जमानत का विरोध किया है।

हालांकि 23 अप्रैल को मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने संबंधी अपनी योजना को रद्द कर दिया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल 6 मई तक न्यायिक हिरासत में है।

यह भी पढ़ें-

महाराष्‍ट्र दिवस पर उत्तर भारतीयों ने किया रक्तदान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें