31.1 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमराजनीतिनिरहुआ का अखिलेश पर हल्लाबोल

निरहुआ का अखिलेश पर हल्लाबोल

Google News Follow

बीजेपी नेता भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला किया है। ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो मैसेज ट्वीट करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को एक रंग विशेष से नफरत है, जो जगजाहिर है। भगवान श्रीकृष्ण भी उस दिन रोये होंगे जब अयोध्या में राम भक्तों की जान ली गई। निरहुआ ने आगे कहा कि अखिलेश जी आपने तो यादवों का स्वाभिमान भी ले लिया। निरहुआ ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, “अखिलेश जी एक रंग से आपकी और आपकी पार्टी की जो नफरत है वो तो जगजाहिर है।

वीडियो में निरहुआ ने आगे कहा कि ठीक है आप अपनी विचारधारा समय-समय पर ऐसे ही बताते रहिए, ताकि जो लोग भ्रम में हैं उन्हें भी पता चलता रहे कि आप जिन्ना के विचारधारा वाले आदमी है और अगर आपको मौका मिले तो आप इस देश का प्रदेश का क्या हाल करेंगे, मुझे तो पता है। हिन्दु होकर हिंदुओं से नफ़रत करने वाले, जिन्ना का नाम जपने वाले, धिक्कार है। निरहुआ ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में निरहुआ को हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव नजदीक है तो एक बार फिर दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें