26.9 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमक्राईमनामानितेश राणे ने सुशांत सिंह केस से जुड़ा नया वीडियो शेयर किया

नितेश राणे ने सुशांत सिंह केस से जुड़ा नया वीडियो शेयर किया

रूपकुमार शाह का दावा, अभिनेता सुशांत सिंह की हत्या हुई।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नई-नई बातें सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही कूपर अस्पताल के मुर्दाघर में नौकर के तौर पर काम करने वाले रूपकुमार शाह ने दावा किया था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई है, शाह ने कहा कि वह सुशांत के पोस्टमार्टम के दौरान वहां थे। शाह ने कहा था कि सुशांत के शरीर पर चोट के कई निशान थे।

रूपकुमार शाह ने कहा कि जब शव पोस्टमार्टम के लिए आई उसे खोलने के बाद गले पर दो तीन निशान थे। उन्होंने कहा कि अगर सुशांत ने फांसी लगाई होती तो उसके गले पर सिर्फ एक निशान होता लेकिन गले पर दो से तीन निशान मौजूद थे। मैं पुख्ता तौर पर कह सकता हूं कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है, उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी।

वहीं अब बीजेपी नेता नितेश राणे ने इस संबंध में एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने दावा किया है कि ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाए जाने का है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि रूप कुमार शाह को शव ले जाते हुए देखा गया था। नितेश राणे ने ट्वीट किया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान रूप कुमार शाह मौजूद थे। नितेश राणे ने कहा कि रूप कुमार शाह 13 से 14 जून, 2020 तक कूपर अस्पताल की ड्यूटी पर थे।

ये भी देखें 

​सारा अली खान ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें, ‘ये’ है वजह​!​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,005फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें