30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविपक्ष एकजुटता की कवायद, नीतीश, शरद पवार और उद्धव की जुगलबंदी   

विपक्ष एकजुटता की कवायद, नीतीश, शरद पवार और उद्धव की जुगलबंदी   

तीनों नेताओं लोकतंत्र बचाने की बात कर बीजेपी के खिलाफ राजनीति दलों साथ आने की अपील   

Google News Follow

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरूवार को मुंबई दौरे पर थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात की। जहां उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार के मुंबई दौरे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भारत में हो रहे लोकतंत्र के ह्रास को बचाने के लिए मुंबई के दौरे पर आये हैं। इसी तरह शरद पवार ने कहा कि नीतीश कुमार से मिलकर खुश हैं। आज देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हम एकजुट हो रहे हैं। हम एक साथ मिलकर कर करेंगे।

शरद पवार ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मिलकर विपक्षी एकता पर बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि आज देश जो माहौल है उसे देखते सभी मिलकर काम करने की जरूरत है। शरद पवार ने कहा कि जहां तक कर्नाटक की बात है तो वहां यह साफ नहीं हो पाया है कि जनता किसे चुनेगी। हालांकि उन्होंने कहा हमें लगता है कि कर्नाटक में जनता  बीजेपी को सत्ता से दूर रखेगी और एक धर्मनिरपेक्ष सरकार बनेगी। शरद पवार ने कहा कि इस समय सभी एक साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

शरद पवार ने कहा कि बिहार से चलकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव यही कहने आएं हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो पहल किया है उसका स्वागत किया जाना चाहिए। जबकि नीतीश कुमार ने कहा कि  सारी बातें साहब ने कह दी हैं। उन्होंने कहा कि जब सभी विपक्षी एकसाथ खड़ा हो जाएंगे तो उस गठबंधन को एक नाम दे दिया जाएगा। देशभर के विपक्षी राजनीति दलों को एकजुट किया जा रहा है और एक साथ आने की अपील की जा रही है। शरद पवार ने कहा कि जल्द वे पटना जाने वाले है। हालांकि उन्होंने कहा कि समय और तारीख अभी तय नहीं हुई जल्द ही वह भी तय हो जाएगा।

ये भी पढ़ें     

 

Maharashtra Political Crisis: इस्तीफे वाले बयान पर फडणवीस का ठाकरे को तंज!

महाराष्ट्र के राज्यपाल गलत हैं!, सत्ता संघर्ष के फैसले के समय सुप्रीम कोर्ट ने लिया था स्टैंड!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें