30 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियातेजस्वी यादव की नकल करते हैं नीतीश कुमार: मृत्युंजय तिवारी! 

तेजस्वी यादव की नकल करते हैं नीतीश कुमार: मृत्युंजय तिवारी! 

नीतीश कुमार के इस फैसले को चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है, वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए राहत भरी खबर दी। उन्होंने ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ के तहत पत्रकारों की पेंशन 6,000 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए करने की घोषणा की। नीतीश कुमार के इस फैसले को चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है, वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले की आलोचना की है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव ने पहले पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाने का वादा किया था और अब नीतीश कुमार की सरकार ने इसकी घोषणा की है।

तिवारी का दावा है कि नीतीश कुमार सिर्फ तेजस्वी यादव की नकल करते हैं, जो भी घोषणाएं उनके ओर से की जाती हैं। नीतीश कुमार उसी को रिपीट करते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार चुनाव से पहले पत्रकारों को प्रलोभन दे रही है, लेकिन नीतीश कुमार जल्द सत्ता से बाहर होने वाले हैं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जब बिहार में सरकार बनेगी तो पत्रकारों को और अधिक लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भी पता है सरकार जाने वाली है, तेजस्वी यादव इससे ज्यादा पत्रकारों को पेंशन देंगे। वह पत्रकारों की चिंता करते हैं। नीतीश कुमार ने 20 साल में कुछ नहीं किया है। वह सिर्फ तेजस्वी की नकल करते हैं।

कांग्रेस नेता उदित राज की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तुलना डॉ. बीआर अंबेडकर से करने पर, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमने ठीक से नहीं सुना कि उन्होंने क्या कहा है।

यह भी पढ़ें-

कारगिल विजय दिवस पर चंडीगढ़ में कार्यक्रम, सैनिकों के शौर्य को किया गया याद!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,275फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें