25 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमदेश दुनिया5 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे...

5 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं नीतीश कुमार!

सरकार गठन को लेकर जेडीयू और भाजपा के बीच बातचीत पूरी हो चुकी है। नीतीश कुमार आज शाम राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और रविवार को भाजपा के समर्थन से सरकार बनाएंगे| नीतीश कुमार एक ही पांच साल की अवधि में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं|

Google News Follow

Related

बिहार में सियासी उठापटक जोर पकड़ रही है और अब तस्वीर साफ होती जा रही है कि जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन सरकार हटने वाली है| नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड भाजपा के साथ सरकार बनाएगी|नीतीश कुमार रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे|रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार गठन को लेकर जेडीयू और भाजपा के बीच बातचीत पूरी हो चुकी है। नीतीश कुमार आज शाम राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और रविवार को भाजपा के समर्थन से सरकार बनाएंगे| नीतीश कुमार एक ही पांच साल की अवधि में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं|

भाजपा से दो उपमुख्यमंत्री: नीतीश कुमार के सरकार बनाने के साथ ही नए मंत्रिमंडल में भाजपा से दो उपमुख्यमंत्री होंगे| सुशील कुमार मोदी और रेनू देवी के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है|आज शाम करीब 7 बजे भाजपा की बैठक होगी| इस बैठक में नीतीश कुमार को समर्थन देने के फैसले पर मुहर लग सकती है|

नीतीश कुमार की पार्टी का पुनर्गठन: नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ जाने के लिए सभी बाधाओं को दूर कर लिया है।जेडीयू का पुनर्गठन किया गया है| राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है| दिलचस्प बात यह है कि राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने के बाद अब उनकी गठित कार्यकारिणी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया है| वशिष्ठ नारायण सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है|

लालू यादव भी सक्रिय: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी सक्रिय हो गये हैं| लालू प्रसाद यादव ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई| सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में विधायकों को कुछ अहम निर्देश दिये गये| तो वहीं एक राजद विधायक ने दावा किया कि यह बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर थी| राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई| झा ने कहा कि यह बैठक सकारात्मक रही है और लालू प्रसाद यादव को भविष्य में फैसले लेने का अधिकार दिया गया है|

यह भी पढ़ें-

ये रिश्ता क्या कहलाता है?: BJP नेता के साथ नीतीश कुमार ने की पूजा पाठ

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,290फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें