29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमराजनीतिनीतीश का बड़ा दावा: पीके जेडीयू का कांग्रेस में कराना चाहते हैं...

नीतीश का बड़ा दावा: पीके जेडीयू का कांग्रेस में कराना चाहते हैं विलय    

कुमार ने कहा कि आजकल प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं

Google News Follow

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीके जेडीयू का कांग्रेस में विलय कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन प्रशांत किशोर हमारे पास आये और  कहा कि आप जेडीयू का कांग्रेस में विलय कर लीजिये। बताइये ऐसा हो सकता है क्या ? नीतीश कुमार ने कहा कि यह बात चार पांच साल पहले की है।

नीतीश कुमार ने पीके पर हमला बोलते हुए कहा कि इसी लिए उनका कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि हम उन्हें बुलाने नहीं गए थे वे खुद चलकर आये थे। लेकिन उनके साथ क्या क्या बात हुई हम यह नहीं बताएंगे। उनको जो कुछ बोलना है ,उन्हें बोलने दीजिये। उन्हें राजनीति से क्या लेना देना है। इस दौरान नीतीश कुमार पूरी रौ में दिखे। उन्होंने पीके पर एक और आरोप लगा दिया।

नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। इसका मतलब समझाते हुए कहा कि वर्तमान में प्रशांत किशोर जेडीयू आरजेडी का विरोध कर रहे हैं तो इसका तो यही मतलब हुआ कि वे बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उपस्थित थे।
बता दें कि 5 अक्टूबर को प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि नीतीश कुमार ने उन्हें घर पर बुलाया था। जहां उन्होंने कहा था कि आप हमारे उत्तराधिकारी को यह सब क्यों कर रहे हो ? आप हमारे साथ आइए। मैंने उनकी बात सुनी। मुझे कई लोगों ने गालियां दी। उनका कहना था कि आप उनसे क्यों मिलने गए? इस दौरान पीके ने दावा किया कि मै नीतीश कुमार से मिलने इसलिए गया था कि, वे मुझे कितना भी प्रलोभन देंगे लेकिन वे उनके प्रलोभन में नहीं फंसेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने जो जनता से वादा किया है उसे पूरा करूंगा।
ये भी पढ़ें

​जाति और जाति व्यवस्था को छोड़ देना चाहिए – सरसंघचालक मोहन भागवत

चुनाव आयोग ​का​ ​एक मेल और शिवसेना की मुश्किलें ​बढ़ी​ !​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें