28.8 C
Mumbai
Saturday, July 18, 2026
होमदेश दुनियाअविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, बीजेपी नेता निशिकांत दुबे की शुरुआत      

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, बीजेपी नेता निशिकांत दुबे की शुरुआत      

चर्चा से पहले बीजेपी की पार्टी के संसदीय दल की बैठक हुई। जिसे पीएम मोदी ने संबोधित किया। 

Google News Follow

Related

विपक्ष द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा हो रही है। चर्चा से पहले बीजेपी की पार्टी के संसदीय दल की बैठक हुई। जिसे पीएम मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष के इंडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिन राज्यसभा में विपक्ष का सेमीफाइनल दिख गया। उन्होंने अपने सांसदों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी यह भी सेमीफ़ाइनल भी जीत जाएंगे।

इस अविश्वास प्रस्ताव में बीजेपी की ओर चर्चा की शुरुआत निशिकांत दुबे ने की। उनके बाद अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरण रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी, लॉकेट चटर्जी, संजय बांडी समेत कई अन्य सांसद हिस्सा लेंगे। जबकि, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, गौरव गोगोई, मनीष तिवारी और दीपक बैज बहस में शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पहले सामाजिक न्याय की बात करते थे। वही आजकल भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण के कारण सामाजिक न्याय में बड़ी बाधा बने हुए हैं। पी एम मोदी ने एक बार फिर विपक्ष के “इंडिया” पर हमला बोलते हुये उसके खिलाफ नारा दिया। करप्शन क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया, तुष्टिकरण क्विट इंडिया, नारा दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने यह काम 2018 में भी दिया था। जिसे अब ये कर रहे हैं। बता दें कि विपक्ष द्वारा लगातार मानसून सत्र में मणिपुर  के मामले को उठाया जा रहा था। और उस पर पीएम मोदी के बयान की मांग की जा रही थी। जब इसके लिए सत्ता पक्ष तैयार नहीं हुआ तो विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

 ये भी पढ़ें 

 

राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास होने के बाद केजरीवाल ने किया बड़ा फ़ेरबदल    

दादा तिहाड़ जेल नहीं जाना चाहते थे इसलिए उन्हें ​भाजपा​ के साथ जाना पड़ा- अंबेडकर ​!

रिलायंस ने एक साल में ​ढ़ाई​ लाख से अधिक लोगों को रोजगार देकर ​बनाया नया रिकॉर्ड ​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,037फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें