33 C
Mumbai
Monday, June 1, 2026
होमदेश दुनियाअविश्वास प्रस्ताव: BJP ने राहुल पर संसद में फ़्लाइंग किस का लगाया...

अविश्वास प्रस्ताव: BJP ने राहुल पर संसद में फ़्लाइंग किस का लगाया आरोप 

बीजेपी महिला नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा से बाहर निकलते हुए फ़्लाइंग किस का इशारा है।     

Google News Follow

Related

लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान एक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी महिला नेताओं ने राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अभद्र इशारा करने का आरोप लगाया है। उन पर आरोप है कि राहुल गांधी लोकसभा से बाहर निकलते हुए फ़्लाइंग किस का इशारा है। महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर कार्रवाई करने की मांग की है। स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि संसद में जब महिलाएं बैठीं हो तो इस तरह फ़्लाइंग किस का इशारा करते हुए जाना अभद्र व्यवहार है।

अपने भाषण के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि एक बात पर मै आपत्ति जताना चाहती हूं, जिनको मुझे अपने भाषण में कहने का अधिकार है। जाते जाते अभद्र इशारा किया। उन्होंने कहा कि सदन में महिलाएं बैठी हुई हैं। उस वक्त फ़्लाइंग किस का इशारा किया गया। ऐसा गरिमाविहीन आचरण सदन में देखने को नहीं मिला। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह खानदान का लक्षण है।

स्मृति ईरानी ने इस दौरान राहुल गांधी को राजस्थान, छतीसगढ़ में हुए रेप के मसले पर  भी घेरा। उन्होंने कहा जब आतंकी हमले होते हैं तो ये लोग चुप हो जाते हैं। उन्होंने इस दौरान अडानी के मुद्दे पर भी राहुल गाँधी से सवाल किया। उन्होंने कहा यूपीए की सरकार अडानी को क्यों लोन दिया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में  कांग्रेस की सरकार ने अडानी को क्यों निवेश करने का मौक़ा दिया।

बता दें कि 2018 में भी राहुल गांधी ने संसद में आँख मारी थी जिसका वीडियो आज भी वायरल होता रहता है। अब एक बार फिर राहुल गांधी अपने  गलत व्यवहार की वजह से कांग्रेस और विपक्ष की किरकिरी कराते रहते हैं।

 
ये भी पढ़ें 

 

 

अविश्वास प्रस्ताव: राहुल गांधी ने कहा “मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की गई”

सरकार के खिलाफ बच्चू कडू के विरोध पर विजय वडेट्टीवार की प्रतिक्रिया​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें