28 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमक्राईमनामाकोर्ट से संजय राउत को राहत नहीं, 4 अगस्त तक भेजा ईडी...

कोर्ट से संजय राउत को राहत नहीं, 4 अगस्त तक भेजा ईडी की हिरासत में

ईडी का पक्ष रखते हुए हितेन ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि राउत परिवार मनी लॉन्ड्रिंग मामले संलिप्त है| ईडी के वकील ने शिवसेना नेता संजय राउत की 8 दिन की हिरासत मांगी थी,लेकिन कोर्ट ने उन्हें 4 अगस्त तक ईडी हिरासत में पूछताछ के लिए भेजा गया है|  

Google News Follow

Related

शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही है| पात्रा चॉल से जुड़े घोटाले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने संजय राउत को 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है| आपको बात दें कि कोर्ट द्वारा संजय राउत को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोई राहत नहीं दी गयी है|
 
बता दें कि ईडी द्वारा शिवसेना नेता को पात्रा चॉल घोटाले मामले में पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन संजय राउत द्वारा हर बार कोई न कोई वजह बताकर टालने की कोशिश की जा रही थी| इसी बीच गत दिनों पहले ईडी ने भांडुप स्थित मैत्री बंगले पर छापामारी और राउत से लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की| इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर ईडी कार्यालय ले गयी|
 
ईडी ने शिवसेना नेता को सोमवार,1 अगस्त 2022 को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया| कोर्ट में संजय राउत के वकील अशोक मुंदरगी और ईडी की ओर से हितेन वेनेगावकर के बीच पात्रा चॉल मामले को लेकर जमकर बहस हुई| इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय के वकील की ओर से तर्क दिया गया की गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत कोई निवेश नहीं किया| उन्हें 112 करोड़ रूपये मिले| ईडी जांच में खुलासा हुआ है कि संजय और वर्षा राउत के खाते में एक करोड़ 60 लाख रूपये ट्रांसफर किये गए थे|
 
ईडी के वकील हितेन ने बहस के दरम्यान कोर्ट को बताया कि उक्त संबंध में 4 बार नोटिस दी गयी,लेकिन वे सिर्फ एक बार ही ईडी के समक्ष प्रस्तुत हुए| वकील ने कहा कि संजय राउत सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को धमकाने की भी कोशिश की| वही ईडी का पक्ष रखते हुए हितेन ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि राउत परिवार मनी लॉन्ड्रिंग मामले संलिप्त है| ईडी के वकील ने शिवसेना नेता संजय राउत की 8 दिन की हिरासत मांगी थी,लेकिन कोर्ट ने उन्हें 4 अगस्त तक ईडी हिरासत में पूछताछ के लिए भेजा गया है|
 
दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय राउत के वकील अशोक मुंदरगी ने कोर्ट से कहा कि हमारे मुवक्किल की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है| वही राउत के बीमारी का हवाला देते हुए, इससे जुड़े कागजात प्रस्तुत किये गए|

यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री शिंदे के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें