28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमराजनीतिमहबूबा मुफ़्ती को 24 घंटे में खाली करना होगा सरकारी मकान, नोटिस जारी

महबूबा मुफ़्ती को 24 घंटे में खाली करना होगा सरकारी मकान, नोटिस जारी

 कई और विधायकों को भी सरकारी  आवास खाली करने को कहा गया है 

Google News Follow

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती को 24 घंटे में सरकारी मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है।यह नोटिस शनिवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मुफ़्ती के अलावा भी कई विधायकों को सरकारी मकान खाली करने को कहा गया है। बता दें कि मुफ़्ती अभी जिस आवास में रह रही हैं वह उनके पिता के नाम पर आवंटित किया गया है।

बताया जा रहा है कि महबूबा मुफ़्ती को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में मिले मकान नंबर सात को खाली करने के लिए आदेश दिया गया है। नोटिस के अनुसार इस क्वार्टर को  24 घंटे के अंदर खाली करने को कहा गया है। जिसमें आगे कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो आप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार,अल्ताफ वानी,अब्दुल माजिद भट्ट ,अब्दुल रहीम राथेर, अलताफ शाह उर्फ़ कालो, बशीर शाह उर्फ़ वीर चौधरी निजामुद्दीन और अब्दुल कबीर पठान को सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है। वहीं पीडीपी के प्रवक्ता ने कहा कि मुफ़्ती को श्रीनगर तुलसी बाग़ में एक पुराना मकान आवंटित किया गया था,लेकिन उन्हें यह आवास पसंद नहीं आया। बताया जा रहा है कि फिलहाल मुफ़्ती जिस घर में रह रही हैं उसे 2005 में उनके पिता पूर्व मुख़्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद के नाम पर आवंटित किया गया था।
ये भी पढ़ें 

 

BHU प्रोफ़ेसर का दावा: आज जहां ज्ञानवापी मस्जिद हैं वहां विश्वनाथ मंदिर था  

‘भारत जोड़ो’ यात्रा: ​पदयात्रा ​छोड़​​ बाइक पर सवार हुए राहुल गांधी​ !

वक्ताओं की सूची में नाम नहीं होने से मनसे नेता एक बार फिर खफा ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें