32 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाCM​ योगी​: ​अब ​​आर्यमगढ़​ के नाम से जाना जायेगा​ ​आज़मगढ़ ​​

CM​ योगी​: ​अब ​​आर्यमगढ़​ के नाम से जाना जायेगा​ ​आज़मगढ़ ​​

सीएम योगी ने आर्यमगढ़ का मतलब बताते हुए कहा कि 'आर्यों का गढ़'। आर्य भारत के प्राचीन इतिहास में एक सम्मान सूचक संबोधन माना जाता है। योगी आदित्यनाथ ने हमेशा इतिहास का हवाला देकर कहा कि ​यह​​ आजमगढ़, आर्यमगढ़ था और ये आर्यों की धरती है।​

Google News Follow

यूपी के आज़मगढ़ में लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मिया तेज हो गयी है| इस बीच पार्टियों द्वारा अपने उम्मीदवारों के प्रचार- प्रसार को लेकर जोर शोर किया जा रहा है। आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली को संबोधित करने पहंचे थे। जहां पर उन्होंने आज़मगढ़ का नाम बदलने के संकेत दे दिये है।​ इसके बाद आजमगढ़ आर्यमगढ़ के नाम से जाना जायेगा|

मुख्यमंत्री ​योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में रविवार को आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पक्ष में दो चुनाव सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा में कहा कि “आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुडऩे का अवसर आपके पास आया है।

वही उन्होंने कहा कि ​आजमगढ़ को आतंकगढ़ मत बनने दीजिएगा। ईश्वर ने आपको अवसर दिया है। सीएम योगी ने आर्यमगढ़ का मतलब बताते हुए कहा कि ‘आर्यों का गढ़’। आर्य भारत के प्राचीन इतिहास में एक सम्मान सूचक संबोधन माना जाता है। योगी आदित्यनाथ ने हमेशा इतिहास का हवाला देकर कहा कि ​यह​​ आजमगढ़, आर्यमगढ़ था और ये आर्यों की धरती है।​

यह भी पढ़ें-

अग्निपथ ​​: ​​5 फर्जी ​अभ्यर्थीयों​ को​ पुलिस ने किया गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें