27 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमराजनीति4 प्रदेशाध्यक्ष बदलने के बाद अब इन 6 प्रदेशों में होंगे BJP...

4 प्रदेशाध्यक्ष बदलने के बाद अब इन 6 प्रदेशों में होंगे BJP के “नए कप्तान”

बीजेपी छह और राज्यों में "नए कप्तान" तैयार करने की कोशिश में है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी संगठन में बदलाव कर रही है। इस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।   

Google News Follow
चार राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष बदलने के बाद बीजेपी छह और राज्यों में “नए कप्तान” तैयार करने की कोशिश में है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी संगठन में बदलाव कर रही है। इस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है। बीजेपी जिन राज्यों में अब बदलाव करना चाहती है, उसमें गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक और केरल में प्रदेश अध्यक्ष बदलाव किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि प्रदेशाध्यक्ष का पद छोड़ने वाले नेताओं को  मोदी सरकार में मंत्री पद दिया जाएगा।
गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आये सुनील जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अश्वनी शर्मा की जगह लेंगे। झारखंड में बाबूलाल मरांडी को सौंपी वे दीपक प्रकाश का स्थान लेंगे। इसी तरह तेलंगाना में जे किशन रेड्डी को यह जिम्मेदारी दी गई है। जो संजय बांडी का स्थान लेंगे। जबकि आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी को पार्टी की कमान सौंपी गई है।
वहीं, अब जिन छह राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष बदलाव किया जाना है। उसने गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की चर्चा जोरों पर है। जो लोकसभा सांसद भी हैं। इस लिए माना जा रहा है कि उनको आसानी से केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। पाटिल 2014 में गुजरात नवसारी सीट से जीत दर्ज की थी ,उसके बाद 2019 में भी उन्होंने कांग्रेस नेता को बड़े अंतर से इसी सीट पर हराया था। हालांकि यह भी खबर है कि मंत्री के बजाय उन्हें संगठन में जगह दी जा सकती है।  सीआर पाटिल को पीएम मोदी का भरोसेमंद माना जाता है।
ये भी पढ़ें

आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी पर एनएसए लगाने का आदेश

UCC पर RSS नेता का बयान, कहा लागू होने से कोई भी काफिर नहीं कहलाएगा

तेलंगाना के गजवेल शहर में व्यक्ति ने की शिवाजी महाराज की प्रतिमा के साथ बदसलूकी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें