32 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026
होमदेश दुनियाघायलों से मिले पीएम मोदी,कहा हादसे के जिम्मेदार लोगों को नहीं बख्शेंगे

घायलों से मिले पीएम मोदी,कहा हादसे के जिम्मेदार लोगों को नहीं बख्शेंगे

पीएम मोदी ने ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे वाली जगह का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने यहां से बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।  

Google News Follow

Related

पीएम मोदी ने शनिवार को ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे वाली जगह का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने यहां से बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखदायी है। जिस परिवार ने अपनों को खोया है सरकार उनके साथ पूरी तरह से खड़ा है। साथ ही उनकी सहायता के लिए सरकार हर संभव मदद करने के लिए  तैयार है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने अपनों को खोया है उन्हें तो लाया नहीं जा सकता है लेकिन सरकार उनके दुख में शामिल है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने बालासोर में हादसे वाली जगह का मुआयना करने के बाद घायलों से मिलने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पीएम मोदी घटनास्थल पर लगभग आधे घंटे रहे। जहां उन्होंने हादसे से जुडी जानकारियों को अफसरों और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से ली। इसके बाद पीएम मोदी घायलों से मिलने विमान से चले गए। पीएम मोदी ने हर घायलों के पास जाकर उन्हें सांत्वना दी और उनका हालचाल पूछा। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन से से बात करते हुए कहा कि यह घटना विचलित करने वाली है। इस घटना के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि मै असहनीय वेदना महसूस कर रहा हूं और दुर्घटना के दोषी व्यक्तियों को छोड़ा नहीं जाएगा। हम इस दुःख में मृतकों के पसरिवार के साथ हैं। घायलों की मदद करने वालों का धन्यवाद। हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। सरकार इस घटना की हर स्तर से जांच कराएगी। इस घटना के बहुत कुछ सीखेंगे। बताते चले कि दोनों मौकों पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान पीएम मोदी के साथ दिखे। घटनास्थल पर पीएम मोदी ने फोन पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और कैबिनेट सेक्रेटरी बात की। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि घायलों से उनके परिजनों को हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें  

 

PM मोदी ने बालासोर में ट्रेन हादसे की ली जानकारी, जाने फोन पर किससे की बात

क्या है ‘कवच’ सिस्टम, होता तो टल सकता था ओडिशा ट्रेन हादसा?

 सिर कटी युवती के हत्या की गुत्थी सुलझी, पति और देवर को किया गिरफ्तार      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,939फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें