30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामा सिर कटी युवती के हत्या की गुत्थी सुलझी, पति और देवर को...

 सिर कटी युवती के हत्या की गुत्थी सुलझी, पति और देवर को किया गिरफ्तार      

शुक्रवार को एक ट्रैवल बैग में एक लड़की की सिर कटी लाश मिली थी। लड़की का केवल सिर ही नहीं काटा गया था बल्कि उसका शरीर भी दो हिस्सों में काटा गया था। अब इस गुत्थी को सुलझा लिया गया है। 

Google News Follow

ठाणे जिले के मीरा भायंदर पश्चिम उत्तान में शुक्रवार को सुबह में एक ट्रैवेल बैग ने एक लड़की की सिर कटी लाश मिलने से हड़कम्प मच गया था। युवती के हाथ पर ॐ डमरू और त्रिशूल बना हुआ था। इसके अलावा युवती का शरीर भी दो हिस्सों में काटा गया था और उसका पैर बांधा गया था। यह बैग सुबह आठ बजे पुलिस ने बरामद की थी। अब उस लड़की की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने बताया कि युवती नयागांव की रहनेवाली थी।

 पुलिस ने इस मामले में उसके पति और देवर को गिरफ्तार किया है। महिला का पति नट्टू और देवर चुनचुन सिंह मूलतः नेपाल के निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड के लिए जेल में पेश करेगी। गौरतलब है कि सबसे पहले उस समुद्र में तैरती हुई बैग को मछुआरों ने देखा था और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। मछुआरों ने पुलिस को बताया कि ट्रैवल बैग को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग खोला तो उसमें युवती की सिर कटी लाश मिली।
 बताते चले कि उत्तन में जिस युवती का शव मिला था उसकी उम्र लगभग 20 से 25 साल के आसपास बताई गई थी।  उसका शरीर दो हिस्सों में काटा गया था और लाश को एक ट्रैवल बैग में भरकर फेंका गया था। युवती के दाहिने हाथ में ॐ और डमरू के साथ त्रिशूल का टैटू बना हुआ था। वहीं दाहिने हाथ में लाल रंग का रक्षा भी बंधा हुआ था जबकि बाएं हाथ में सफेद कडा था। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि युवती हिन्दू है। हालांकि शुरू में युवती का सिर नहीं होने की वजह से पुलिस को उसकी शिनाख्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा लेकिन एक दन बाद पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

ये भी पढ़ें

 

बालासोर जाएंगे PM मोदी, घायलों को अस्पताल में दी गई 50 हजार की नगद राशि          

ओडिशा ट्रेन हादसा : गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द

घटनास्थल पर पहुंचे रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव,हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें