29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाबालासोर जाएंगे PM मोदी, घायलों को अस्पताल में दी गई 50 हजार की...

बालासोर जाएंगे PM मोदी, घायलों को अस्पताल में दी गई 50 हजार की नगद राशि          

पीएम मोदी भी बालासोर घटनास्थल जाएंगे। वहीं, ममता बनर्जी भी घटनास्थल के रवाना हो चुकी है। 

Google News Follow

ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे से देश सन्न है। एक साथ तीन ट्रेनों के टकराने को लेकर तमाम बातें कही जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 280 लोगों की जान जा चुकी है ,जबकि 900 लोग घायल हैं जिनका कई स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सुबह सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी पहुंचे थे। हालांकि, अभी हादसा की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, बताया जा रहा है कि पीएम मोदी भी बालासोर घटनास्थल जाएंगे। वहीं, ममता बनर्जी भी घटनास्थल के रवाना हो चुकी है।

वहीं, एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने बताया कि इस घटना से बहुत जान और माल का नुकसान हुआ है। एनडीआरएफ की नौ टीमें के 300 से अधिक जवान अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस घटना पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया ने  दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल सहित तीन की ओडिशा के बालासोर जिले में हुई भीषण दुर्घटना व उसमें काफी लोगों के हताहत होने की खबर अति दुखद है। उन सभी परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

इस केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांड़विया ने ट्वीट करते हुए कहा कि डॉक्टरों की दो टीमें एम्स भुवनेशवर से दुर्घटना स्थल बालासोर और  कटक के लिए भेजी गई हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि हम लोगों का अनमोल जीवन बचाने केलिए सभी तरह की सुविधा मुहैया कराने की कोशिश  कर रहे हैं। वहीं रेलवे मंत्रालय द्वारा मामूली रूप से घायल लोगों को अस्पताल में ही नगद राशि दी गई।
ये भी पढ़ें 

 

ओडिशा ट्रेन हादसा : गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द

Odisha Train Accident: रेल मंत्रालय का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेंगे 12 लाख

Odisha train accident: मृतकों परिजन को मिलेंगे 12 लाख,  233 की मौत, 900 घायल   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें