30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाOrisha CM: मोहन चरण माझी 12 जून लेंगे मुख्यमंत्री का शपथ!, बीजेडी...

Orisha CM: मोहन चरण माझी 12 जून लेंगे मुख्यमंत्री का शपथ!, बीजेडी के 24 वर्षों का अंत!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उड़ीसा विधानसभा चुनाव में बीजेडी के 24 साल के शासन को खत्म करने वाली भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। उड़ीसा के नए मुख्यमंत्री के रूप में विधायक दल की बैठक में मोहन मांझी के नाम पर मुहर लगाई गई है। भाजपा ने उड़ीसा के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही एक उपमुख्यमंत्री यानी की डिप्टी सीएम की भी घोषणा की गयी है। पार्टी ने कणकवर्धन सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया है।

बता दें भाजपा ने उड़ीसा में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। मोहन चरण माझी को ओडिशा का नए सीएम के रूप में घोषणा की गयी है। भाजपा आलाकमान की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मोहन चरण माझी के नाम सहमति जताई गयी है।

गौरतलब है कि भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। पार्टी विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई जिसमें मोहन मांझी को अगला उड़ीसा सीएम चुना गया। नयी सरकार 12 जून को शपथ लेगी।

इससे पहले उड़ीसा के वरिष्ठ सांसद धर्मेंद्र प्रधान के नाम को लेकर अटकलें चल रही थीं। दो दिन पहले केंद्र सरकार में मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद उनके राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने की संभावना कमजोर हो गईं। इसके बाद, सबकी नजरें ब्रजराजनगर क्षेत्र से विधायक सुरेश पुजारी पर थीं, पुजारी के अलावा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, के. वी. सिंह भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे, लेकिन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तर्ज पर भाजपा ने उड़ीसा में भी एक चौंकाने वाला नाम घोषित किया।

यह भी पढ़ें-

Modi 3.0: 70 मंत्री पदों का बंटवारा, लेकिन ‘इन’ 10 दिग्गजों का ​विभाग​ कायम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें