उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज की संस्कृति, उनके स्वाभिमान, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, उससे पूरा देश प्रेरणा लेता है। बेहद कम उम्र में उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी और उनसे प्रेरित जनजातीय समाज को आज भी सम्मान प्राप्त होता है।
लोकसभा अध्यक्ष ने रांची जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति स्थल और संग्रहालय का भी भ्रमण किया। उन्होंने बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और उनकी जीवन यात्रा को दर्शाने वाली कृतियों का अवलोकन किया। वह रांची की पुरानी जेल स्थित उस कक्ष में भी गए, जहां स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिरसा मुंडा को अंग्रेजी हुकूमत ने कैद रखा था।
इसके पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर झारखंड विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद संजय सेठ ने उनका स्वागत किया।
जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहां से शाम में रांची लौटने के बाद वे रांची में विभिन्न नागरिक समूहों की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। विभिन्न समारोहों में शामिल होने के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन सोमवार को वापस दिल्ली रवाना होंगे।
जो खेलता है, वही खिलता है’ – पीएम मोदी ने की खेलो इंडिया की सराहना!



