29.2 C
Mumbai
Monday, May 4, 2026
होमदेश दुनियाबिहार दिवस पर: मुंबई प्रवास पर भाजपा नेता ने बिहार की समृद्ध...

बिहार दिवस पर: मुंबई प्रवास पर भाजपा नेता ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रगति पर की चर्चा की!

संजय सरावगी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और जाहिर है कि हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। इसलिए किसी को मन में कोई शंका नहीं रखनी चाहिए।

Google News Follow

Related

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर निशाना साध रहे हैं। जब नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर बिहार सरकार में मंत्री संजय सरावगी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
भाजपा नेता ने हाल ही में प्रगति यात्रा निकाली थी। वह बिहार के सभी जिलों में गए। जिलों में चल रही विकास परियोजना को देखा, जहां भी जरूरत पड़ी, वहां अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वस्थ हैं और बिहार का नेतृत्व कर रहे हैं।

शनिवार को बिहार दिवस के मौके पर महाराष्ट्र पहुंचे बिहार सरकार में मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि बिहार दिवस की सभी को शुभकामनाएं। एनडीए की सरकार में बिहार तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

संजय सरावगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बिहार दिवस के अवसर पर “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान आज मुंबई प्रवास के क्रम में स्टेट गेस्ट हाउस में बिहार के प्रवासी भाइयों से मुलाक़ात कर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रगति पर चर्चा की।”

बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगा, इस पर संजय सरावगी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और जाहिर है कि हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। इसलिए किसी को मन में कोई शंका नहीं रखनी चाहिए।

महाराष्ट्र में औरंगजेब विवाद पर संजय सरावगी ने कहा है कि औरंगजेब और बाबर की बात क्यों दोहराई जा रही है। मैं समझता हूं कि औरंगजेब और बाबर की बात करने वाले लोगो को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। बता दें कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर हाल ही में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद नागपुर में हिंसा भड़क गई।

यह भी पढ़ें-

सौरभ हत्याकांड: मां बोली,’मामले की हो सीबीआई जांच, हत्यारों को मिले फांसी से बढ़कर सजा’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,106फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें