29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेट26/11 के आरोपी को भारत लाने पर कदम ने कहा, 'मोदी है...

26/11 के आरोपी को भारत लाने पर कदम ने कहा, ‘मोदी है तो मुमकिन है’!

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर निशाना साधते हुए राम कदम ने कहा, "जिस प्रकार से जनता ने कांग्रेस को नकारा है, उसकी पीड़ा खरगे जी अब तक नहीं भूल पाए हैं।

Google News Follow
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने की प्रक्रिया को भाजपा विधायक राम कदम ने केंद्र सरकार की बड़ी सफलता बताया है और कूटनीति की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, “मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। ये सफलता मोदी सरकार की विदेश नीति और प्रधानमंत्री मोदी के प्रभाव का परिणाम है।”

राम कदम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो क्या ये मुमकिन हो पाता? ये वही कांग्रेस है जिसने कसाब को बिरयानी खिलाई थी। आज ये देश के लिए बड़ी उपलब्धि है कि एक आतंकी को सजा दिलाने का रास्ता खुला है।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर निशाना साधते हुए राम कदम ने कहा, “जिस प्रकार से जनता ने कांग्रेस को नकारा है, उसकी पीड़ा खरगे जी अब तक नहीं भूल पाए हैं। इसी वजह से वो अनाप शनाप बोल रहे हैं।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों को लेकर राम कदम ने कहा, “ममता बनर्जी भारत में रहकर भी विदेश की भाषा बोलती हैं। उन्हें समझना चाहिए कि इस तरह की राजनीति देश को आगे नहीं ले जा सकती। वो किसे खुश करना चाहती हैं?”

आईएएस अधिकारी के बेटे पर लगे आरोपों को लेकर राम कदम ने कहा, “अगर प्रिया सिंह को अभी भी कोई संदेह है, तो वह दोबारा शिकायत करें। हम फिर से जांच करेंगे, और सच्चाई तक पहुंचेंगे। ये सरकार न किसी नेता की है, न अभिनेता की, ये न्याय देने वाली सरकार है।”

उल्लेखनीय है कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा रहा है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण रोकने की याचिका को खारिज कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाएगी।

यह भी पढ़ें-

अडानी समूह: विझिनजाम पोर्ट पर सबसे बड़े कंटेनर जहाज का स्वागत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें