अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक बड़ा कानूनी और राजनीतिक जीत हासिल हुई है। गुरुवार (3 जुलाई)अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उनकी महत्वाकांक्षी योजना ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को पारित कर दिया। बिल को 218-214 के बेहद मामूली अंतर से पास किया गया, जिसमें दो रिपब्लिकन सांसद—थॉमस मैसी और ब्रायन फिट्जपैट्रिक—ने इसके खिलाफ मतदान किया।
यह विधेयक अब राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा और व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार, ट्रंप इसे “बड़ी, सुंदर साइनिंग सेरेमनी” में 4 जुलाई की शाम 5 बजे कानून में तब्दील करेंगे। लेविट ने प्रेस कॉल में कहा, “वन बिग ब्यूटीफुल बिल प्रतिनिधि सभा में पास हो गया है और कल शाम 5 बजे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए तैयार रहेगा, जैसा कि राष्ट्रपति हमेशा कहते आए हैं और उम्मीद करते थे।”
THIS GOES HARD 🔥 pic.twitter.com/7nBgylsq1Q
— The White House (@WhiteHouse) July 4, 2025
इस विधेयक में टैक्स कट्स (कर में कटौती), पेंटागन के लिए फंडिंग, और बॉर्डर सिक्योरिटी जैसे अहम प्रावधान शामिल हैं। यह बिल पहले ही सीनेट में मंगलवार(1 जुलाई) को पास हो चुका था, जहां वोटिंग 51-50 के अनुपात में हुई थी। इस वोटिंग में उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस ने टाई ब्रेकर की भूमिका निभाई थी।
उपराष्ट्रपति वांस ने बिल के पास होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “बधाई हो सभी को। कभी-कभी मुझे भी शक होता था कि हम इसे 4 जुलाई तक पास करा पाएंगे! लेकिन अब हमने बड़े टैक्स कट्स और सीमा सुरक्षा के लिए ज़रूरी संसाधन उपलब्ध कराए हैं। वादे किए थे, निभाए हैं!”
द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, यह विधेयक एक विशाल रिपब्लिकन योजना है जिसमें न सिर्फ बड़े पैमाने पर टैक्स में कटौती शामिल है, बल्कि फेडरल सहायता कार्यक्रमों में गहरी कटौती, और ऊर्जा और आव्रजन नीतियों में बड़े बदलाव भी शामिल हैं। हालांकि यह बिल सीनेट में डेमोक्रेट्स के संयुक्त विरोध और तीन रिपब्लिकन सीनेटर—थॉम टिलिस, रैंड पॉल और सुसन कॉलिन्स—की असहमति के बावजूद पास हो गया।
सीनेट में अंतिम वोटिंग से पहले सप्ताहांत भर चले गहन विचार-विमर्श और 27 घंटे तक चले संशोधनों के मैराथन सत्र के बाद रिपब्लिकन नेतृत्व ने बिल को पास कराने में सफलता हासिल की। यह बिल डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने की तैयारी में एक प्रमुख रणनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे उन्हें कर सुधार और सीमा सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूती मिलेगी। ट्रंप समर्थक इसे “प्रॉमिसेस मेड, प्रॉमिसेस केप्ट” का प्रमाण मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
पुरुष एशिया कप में पाकिस्तान की भागीदारी संदिग्ध : हॉकी इंडिया!
ओडिशा स्कूली शिक्षा में देश में पांचवें स्थान पर, नवीन पटनायक ने जताई खुशी!
रावणेश्वर ज्योतिर्लिंग: त्रिशूल नहीं, पंचशूल से सुशोभित है शिवशिखर!
बर्मिंघम टेस्ट: जडेजा चूके शतक से, गिल दोहरे शतक की ओर!, भारत का स्कोर 419/6!



