32 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमक्राईमनामाकविता दास की बॉयफ्रेंड महफूज खान के घर संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी,...

कविता दास की बॉयफ्रेंड महफूज खान के घर संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती कविता दास की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इलाके में तनाव का माहौल है। संतोषी नगर क्षेत्र में युवती कविता दास का शव उसके कथित प्रेमी महफूज खान के घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिस पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 19 अप्रैल की देर रात की है, जब कविता दास महफूज खान के घर गई थी। अगले दिन सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो घरवालों को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर युवती फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि महफूज खान लंबे समय से कविता पर शादी का दबाव बना रहा था और उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों ने यह भी दावा किया कि आरोपी कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कथित तौर पर युवती के साथ हिंसा करता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। टिकरापारा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आरोपी महफूज खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। साथ ही आसपास के लोगों और संभावित गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या, लेकिन परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर लव-जिहाद से जुड़े मामलों की सच्चाई की ओर इशारा किया है, जहां हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर या प्रेमजाल में फांसकर अनेकों आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:

बंगाल चुनाव के पहले चरण से पहले सख्ती, रात में बाइक चलाने पर रोक और 96 घंटे का ड्राई डे लागू

ट्रम्प का फिर यू-टर्न; ईरान के साथ सीज़फायर बढ़ाया

जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा का बड़ा फैसला, अक्टूबर तक 20,000 उड़ानें रद्द

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,528फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें