30.4 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबंगाल चुनाव के पहले चरण से पहले सख्ती, रात में बाइक चलाने...

बंगाल चुनाव के पहले चरण से पहले सख्ती, रात में बाइक चलाने पर रोक और 96 घंटे का ड्राई डे लागू

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने सख्त कदम उठाते हुए रात में बाइक चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग ने यह फैसला स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है।

जारी आदेश के अनुसार, चुनाव अवधि के दौरान शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बाइक चलाने पर रोक रहेगी। हालांकि, मेडिकल इमरजेंसी, पारिवारिक आवश्यकताओं या अन्य वैध कारणों के लिए छूट दी गई है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति को स्थानीय पुलिस स्टेशन से अनुमति लेनी होगी और उचित कारण बताना होगा।

आयोग ने पिलियन राइडिंग (बाइक पर पीछे बैठने) पर भी प्रतिबंध लगाया है। सुबह के समय भी पिलियन राइडिंग की अनुमति केवल मेडिकल आपातकाल या स्कूली बच्चों के लाने-ले जाने जैसे मामलों में ही दी गई है। चुनाव आयोग का मानना है कि बाइक रैलियों के जरिए मतदाताओं को डराने या प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए यह कदम आवश्यक है।

बता दें कि पहले चरण में राज्य की 194 में से 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। चुनाव आयोग के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पहले भी कहा है कि आयोग निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। इसी क्रम में शराब की बिक्री पर भी कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है।

राज्यभर में मतदान से 96 घंटे पहले सभी शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है। इसके तहत क्लब, पब और होटलों में भी शराब परोसने पर रोक लगा दी गई है। अचानक घोषित किए गए ‘ड्राई डे’ के कारण कई लोगों में असमंजस की स्थिति देखी गई।

कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि जहां केवल कुछ जिलों में मतदान होना है, वहां पूरे राज्य में प्रतिबंध क्यों लगाया गया। इस पर संबंधित विभाग के सूत्रों का कहना है कि चुनाव के दौरान शराब का उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह व्यापक प्रतिबंध लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें:

“भारत आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा!”: पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले निर्दोषों को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि

सत्ता संभालते ही घिरे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह; छात्र संघ प्रतिबंध और नीतियों के खिलाफ देशभर में विरोध

“भारत के खिलाफ कृत्यों का जवाब निश्चित!”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें