ओपी राजभर का अखिलेश-राहुल पर तंज, गड़बड़ी है तो इस्तीफा दें!

राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने हमेशा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।

ओपी राजभर का अखिलेश-राहुल पर तंज, गड़बड़ी है तो इस्तीफा दें!

OP-Rajbhar-takes-a-dig-at-Akhilesh-and-Rahul-If-theres-an-irregularity-then-resign

उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी। आईएएनएस से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “वे सही कह रहे हैं।

जिस तरह अखिलेश यादव दूसरों की कही बातों पर चलते रहते हैं और अपने ही बयानों पर कायम नहीं रहते, राहुल गांधी भी बिल्कुल वैसा ही करते हैं। वे गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम करते हैं और उनके सभी कदम देश के खिलाफ होते हैं।”

राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने हमेशा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। वे उसी चुनाव आयोग के तहत सांसद बने, जिसकी वे अब आलोचना कर रहे हैं।

अगर उनका दावा है कि गड़बड़ियां हो रही हैं और वोट चुराए जा रहे हैं, तो उन्हें भी इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वे भी इसी व्यवस्था के तहत चुनाव जीते थे। हालांकि, वे इस्तीफा देने की बात से पीछे हट रहे हैं।”

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “अगर कोई बिना अनुमति काम करेगा तो कानून अपना काम करता है। बिना अनुमति के कोई भी यात्रा या जुलूस निकाला जाएगा तो पुलिस गिरफ्तार करेगी।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से राहुल गांधी पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाए जाने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “जिसकी उम्र 25 वर्ष से ज्यादा है, उसको पता है कि क्या काम हो रहा है और जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम है, उनको उकसाकर ये (विपक्ष) लोग माहौल खड़ा करना चाहते हैं। यहां कानून का राज है, किसी को सफलता नहीं मिलेगी।”

अखिलेश यादव की ओर से सरकार पर तंज कसने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव 12 बजे सोकर उठते हैं और उनको एक्स पर पोस्ट करना होता है। इसके बाद उनको ‘पीसी’ करना होता है। इसके अलावा उनके पास कोई काम नहीं है।”

ओपी राजभर ने कहा, “सभी लोगों (सपा, कांग्रेस और बसपा) ने अति पिछड़ों के साथ धोखा किया है। राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पास कोई दूसरी जाति का नेता नहीं था? एक सीट परिवार को दी और दूसरी सीट ‘धन्नासेठ’ को दे दी। ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ कर दिया।”

यह भी पढ़ें-
USA के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
यह लड़ाई ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नहीं है, वे सरकार गिराना चाहते हैं
Exit mobile version