मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड पर अपने बयान में कहा था कि ‘दोस्ती की आड़ में विश्वासघात और छुरा घोंपने जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।’
इस पर कांग्रेस सांसद ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “उसे (मुख्य आरोपी असद) पुलिस ने एनकाउंटर करके मार दिया, लेकिन दूसरा जो एथलीट त्यागी लड़का है, उसका भी पता कर लेते। उसका क्या हुआ?
इमरान मसूद ने यूपी कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा, “क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है। आउटपुट क्या आ रहा है? मैंने कल भी कहा था कि जाति धर्म देखकर अगर क्राइम तय करोगे तो क्राइम कंट्रोल नहीं होगा। क्रिमिनल का जो ईलाज होना चाहिए, वह हर अपराधी पर लागू होना चाहिए।”
गाय को लेकर सीएम योगी के बयान पर इमरान मसूद ने कहा, “गौमाता अगर गौमाता है तो क्या वह सिर्फ 14 साल तक ही गौमाता रहेगी? बंगाल सरकार ने 14 साल से बड़ी गाय को काटने की अनुमति दे दी है, तो क्या गाय 14 साल बाद गौमाता नहीं रहेगी? आप काटने की अनुमति क्यों देते हैं? बीफ एक्सपोर्ट बैन क्यों नहीं करते? आप इसे काटना बैन करिए।”
वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी की एक पहचान है। प्रदेश में भी है और देश में भी है। एक पहचान है, तो उनको इस बात का फिक्र रहता है कि हमारी जो पहचान है कि हम किस विचारधारा के नेता हैं, तो उनको इस बात का फिक्र रहता है कि हमारी पहचान खत्म न हो जाए।”
उदयनिधि पर विवाद: सनातन टिप्पणी के बीच निमिशंबा मंदिर पहुंचीं स्टालिन!
