24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियायोगी के बयान पर विपक्ष का पलटवार, इमरान मसूद बोले- अपराध को...

योगी के बयान पर विपक्ष का पलटवार, इमरान मसूद बोले- अपराध को धर्म से न जोड़ें!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड पर अपने बयान में कहा था कि 'दोस्ती की आड़ में विश्वासघात और छुरा घोंपने जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।'

Google News Follow
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपराध को धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में हिंसा की कई घटनाओं का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि कानून-व्यवस्था सभी अपराधियों पर, चाहे वे किसी भी समुदाय के हों, समान रूप से लागू होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड पर अपने बयान में कहा था कि ‘दोस्ती की आड़ में विश्वासघात और छुरा घोंपने जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।’

इस पर कांग्रेस सांसद ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “उसे (मुख्य आरोपी असद) पुलिस ने एनकाउंटर करके मार दिया, लेकिन दूसरा जो एथलीट त्यागी लड़का है, उसका भी पता कर लेते। उसका क्या हुआ?

वह भी तो दोस्ती के नाम पर मारा गया। उसके बारे में आप कुछ क्यों नहीं बोल सकते? जो रंगदारी के नाम पर गाजीपुर में मारा गया है, उस पर क्यों नहीं बोल पाते? जिसने बच्चे को पटक कर मार दिया, उस पर क्यों नहीं बोलते? यहां गला रेत कर एक हत्या हुई, हत्या तो हत्या है न।”

इमरान मसूद ने यूपी कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा, “क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है। आउटपुट क्या आ रहा है? मैंने कल भी कहा था कि जाति धर्म देखकर अगर क्राइम तय करोगे तो क्राइम कंट्रोल नहीं होगा। क्रिमिनल का जो ईलाज होना चाहिए, वह हर अपराधी पर लागू होना चाहिए।”

गाय को लेकर सीएम योगी के बयान पर इमरान मसूद ने कहा, “गौमाता अगर गौमाता है तो क्या वह सिर्फ 14 साल तक ही गौमाता रहेगी? बंगाल सरकार ने 14 साल से बड़ी गाय को काटने की अनुमति दे दी है, तो क्या गाय 14 साल बाद गौमाता नहीं रहेगी? आप काटने की अनुमति क्यों देते हैं? बीफ एक्सपोर्ट बैन क्यों नहीं करते? आप इसे काटना बैन करिए।”

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी की एक पहचान है। प्रदेश में भी है और देश में भी है। एक पहचान है, तो उनको इस बात का फिक्र रहता है कि हमारी जो पहचान है कि हम किस विचारधारा के नेता हैं, तो उनको इस बात का फिक्र रहता है कि हमारी पहचान खत्म न हो जाए।”

यूपी में एनकाउंटर पर अवधेश प्रसाद ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कानून के राज में एनकाउंटर का कहीं स्थान नहीं है। हमने एनकाउंटर के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि कई एनकाउंटर राज्य में फर्जी तरीके से किए गए थे।
यह भी पढ़ें-

उदयनिधि पर विवाद: सनातन टिप्पणी के बीच निमिशंबा मंदिर पहुंचीं स्टालिन! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें