29 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनिया"इंडिया" की बैठक में इन एजेंडों पर होगी चर्चा, लोगो का होगा अनावरण ...

“इंडिया” की बैठक में इन एजेंडों पर होगी चर्चा, लोगो का होगा अनावरण   

"इंडिया" गठबंधन की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी।  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

विपक्ष के “इंडिया” गठबंधन की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी। बैठक में क्या क्या होगा यह सामने आ गया है। इस बैठक में गठबंधन का “लोगो”, समन्वय समिति का गठन, संयोजकों की नियुक्ति, चुनाव में शामिल होने वाली पार्टियों के लिए सीट का बंटवारे के फार्मूला जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस बैठक के सबसे चर्चा का विषय गठबंधन का “लोगो” है। बताया जा रहा है कि गठबंधन ने लोगों को तय भी कर लिया है।जिसका बैठक में अनावरण किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि पार्टियों के समन्वय के लिए दिल्ली में हेडक़्वार्टर बनाने की भी चर्चा है। इतना ही नहीं, इस बैठक में संयोजक और गठबंधन के अध्यक्ष पद के लिए भी चर्चा होनी है। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में लड़ने वाली पार्टियों के साथ एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा विपक्ष का पक्ष रखने वाले प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति पर चर्चा होगी।

मुंबई में होने वाली इस बैठक में गठबंधन को विस्तार देने और अन्य पार्टियों को भी इसमें शामिल करने के बारे में चर्चा हो सकती है।बताया जा रहा है कि सीट शेयरिंग और सीटों जैसे मुद्दे पर बैठक में चर्चा हो सकती है ,लेकिन कौन कहां से चुनाव लड़ेगा इस अभी फैसला नहीं किया जाएगा। खबरों में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि “इंडिया”  गठबंधन में 12 और छोटे छोटे दल शामिल होने वाले हैं। इनमें  किसान मजदूर पार्टी, राजू शेट्टी की पार्टी स्वाभिमानी शेतकरी   संगठन जैसे दलों के नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सोनिया गांधी भी शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें 

 

जानिये क्या है आत्मसम्मान विवाह? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी 

गणेश विसर्जन के दिन पैगम्बर जयंती का जुलूस नहीं निकालने का निर्णय !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,222फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें