28 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियाविपक्षी एकता की बैठक से पहले कांग्रेस का डिनर, इन राजनीति दलों...

विपक्षी एकता की बैठक से पहले कांग्रेस का डिनर, इन राजनीति दलों को बुलाया   

15 राजनीति दलों के अलावा अन्य पार्टियों को न्योता दिया गया ,आपको भी आमंत्रण    

Google News Follow

Related

कांग्रेस ने बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को विपक्षी दलों की होने वाली दूसरी बैठक से पहले ही आमंत्रित किया है। इसमें 24 राजनीति दलों को बुलावा भेजा गया है  जिसमें अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने आप को कॉल करके मीटिंग में शामिल होने के लिए बुलाया है। यह बैठक बेंगलुरु में होने वाली मीटिंग से एक दिन पहले होनी है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा बेंगलुरु बैठक से पहले रखे इस डिनर का मकसद विपक्षी एकता को मजबूत करना है। ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष मजबूती के साथ बीजेपी के सामने उत्तर सके। इससे पहले भी 23 जून को पटना में  विपक्षी दलों की एक बैठक हुई थी। जिसमें 15 राजनीति दल शामिल हुए थे। हालांकि इस बैठक के बाद अनुमान लगाया जा रहा था केजरीवाल की पार्टी विपक्ष की दूसरी बैठक में भाग नहीं लेगी। क्योंकि वे कांग्रेस को केंद्र सरकार द्वारा लाये गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आप को कोई समर्थन का स्पष्ट संकेत नहीं दिया है। वैसे अभी आप ने भी इस मुद्दे पर अपना पत्ता नहीं खोला है। अगर कांग्रेस अलग से बैठक कर रही है तो यह कहा जा सकता है कि इसके पीछे की रणनीति है। क्या ममता बनर्जी  इस बैठक में शामिल होंगी यह भी सवाल उठाना तय है।

इसमें बैठक में 15 राजनीति दलों के अलावा जिन पार्टियों को बुलाया गया है, उसमें  मरुमालारची  द्रविड़ मुनेत्र काजगम (MDMK), कोंगू देसा मक्कल काटची  (KDMK), विदुथलाई  चिरुथैगल (VCK), रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ( RSP),ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन  यूनियन मुस्लिम लीग ,केरल कांग्रेस (जोसेफ) और केरल  कांग्रेस (मनी ) को भी आमंत्रित किया गया है।
ये भी पढ़ें 

 

राहुल होंगे 2024 में “दूल्हा” तो क्या ममता बनर्जी, केजरीवाल बनेंगे बाराती?     

NDA का हिस्सा होंगे चिराग पासवान, LJP को BJP ने ऐसे साधा समीकरण 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें