29 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमराजनीतितेजस्वी यादव के बाद अब विपक्षी सांसद की पत्नी दो वोटर ID...

तेजस्वी यादव के बाद अब विपक्षी सांसद की पत्नी दो वोटर ID के मामले में घिरीं!

तेजस्वी के पास भी दो EPIC नंबर हो सकते हैं, जिनमें से सिर्फ एक ही SIR में मान्य है।

Google News Follow

Related

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के गहन परिक्षण को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा अपना नाम मसौदा मतदाता सूची से गायब होने का दावा किए जाने, और भाजपा की और से तेजस्वी यादव के पास दो वोटर कार्ड होने पर हमलें के बाद अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) के सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी के पास दो अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र पाए जाने का मामला सामने आया है।

चुनाव कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, शोभा देवी के पास EPIC नंबर RGX3264140 और WVA0308544 दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज हैं। एक पहचान पत्र आरा विधानसभा क्षेत्र में है, जबकि दूसरा अगियांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है।

यह मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब यह सामने आया कि सुदामा प्रसाद खुद बिहार SIR (Systematic Identification of Registered Voters) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वालों में शामिल हैं। अब जब उनकी पत्नी के नाम पर दो वोटर ID पाए गए हैं, तो विपक्षी खेमे को इस मुद्दे पर जवाब देना मुश्किल हो सकता है।

तेजस्वी यादव ने 2 अगस्त को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया था कि उनका नाम 1 जुलाई 2025 की पात्रता तिथि पर बनी मसौदा मतदाता सूची से हटा दिया गया है। इसके बाद चुनाव आयोग ने संकेत दिया कि तेजस्वी के पास भी दो EPIC नंबर हो सकते हैं, जिनमें से सिर्फ एक ही SIR में मान्य है।

चुनाव कार्यालय ने तेजस्वी को पत्र लिखकर उनसे उस दूसरे EPIC नंबर का विवरण मांगा है, जिसके आधार पर उन्होंने नाम गायब होने की बात कही थी। दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) ने उनसे 2 अगस्त को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत मतदाता पहचान पत्र की मूल प्रति 3 अगस्त तक उपलब्ध कराने को कहा है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची में व्यापक गड़बड़ियों को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई 12 अगस्त तक टाल दी है। अदालत ने संकेत दिया है कि अगर सूची में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी पाई गई तो वह हस्तक्षेप करने से नहीं हिचकेगा। इस मामले ने बिहार की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। जहां एक ओर तेजस्वी यादव मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगा रहे हैं, वहीं उनकी ही पार्टी और सहयोगी दलों के नेताओं के परिवार पर दोहरी वोटर ID रखने का आरोप विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा दे रहा है।

यह भी पढ़ें:

ऐपल की भारत में ‘Shop with a Specialist’ सेवा!

मुंबई: कोर्ट के आदेश के बावजूद जोगेश्वरी कबूतर खाना में खुलेआम कबूतरों को दाना डालना जारी!

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,300फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें