28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमबिजनेसऐपल की भारत में 'Shop with a Specialist' सेवा!

ऐपल की भारत में ‘Shop with a Specialist’ सेवा!

घर बैठे मिलेगा Apple Store जैसा अनुभव

Google News Follow

आईफोन निर्माता Apple ने भारत में अपनी नई सेवा ‘Shop with a Specialist over Video’ लॉन्च की है, जो ग्राहकों को सुरक्षित, एकतरफा वीडियो कॉल के जरिए Apple Store एक्सपर्ट्स से जोड़ेगी। इस सेवा के जरिए ग्राहक iPhone 16 सीरीज़ के मॉडल, उनके फीचर्स, ट्रेड-इन विकल्पों, और फाइनेंसिंग योजनाओं की जानकारी घर बैठे ले सकेंगे।

Apple ने अपने बयान में कहा कि भारत इस सेवा को शुरू करने वाला दूसरा देश है, जो यहां कंपनी की तेज़ी से बढ़ती रिटेल उपस्थिति का प्रमाण है। इससे पहले, इस साल की शुरुआत में Apple ने Apple Store ऐप को भारत में लॉन्च किया था ताकि खरीदारी और सपोर्ट का अनुभव और अधिक व्यक्तिगत और सुविधाजनक बनाया जा सके।

Apple ने बताया, “Shop with a Specialist over Video” के ज़रिए ग्राहक Apple Store ऑनलाइन से सीधे जुड़ सकते हैं। यह सेवा उन्हें iPhone 16 लाइनअप समेत लेटेस्ट प्रोडक्ट्स को एक्सप्लोर करने, नए फीचर्स जानने, ट्रेड-इन प्रोग्राम, फाइनेंसिंग विकल्पों और अन्य जानकारियों के लिए एक Apple स्टोर टीम सदस्य से वीडियो कॉल पर जोड़ती है — वो भी पूरी तरह से घर बैठे।”

इस वीडियो सत्र के दौरान ग्राहक अपने ज़रूरत के अनुसार मॉडल्स की तुलना, फीचर्स की जानकारी, और खरीद के सबसे उपयुक्त विकल्पों के बारे में सलाह ले सकते हैं। फिलहाल यह सेवा केवल अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है और इसे iOS और गैर-iOS दोनों डिवाइसों पर एक्सेस किया जा सकता है।

Apple की हेड ऑफ रिटेल ऑनलाइन कैरेन रासमुसन ने कहा, “भारत एक जीवंत और गतिशील बाजार है, और हम ‘Shop with a Specialist over Video’ सेवा के माध्यम से यहां के ग्राहकों से अपने रिश्ते को और गहरा करने को लेकर उत्साहित हैं।” यह सेवा न केवल ग्राहकों को व्यक्तिगत अनुभव देगी बल्कि Apple के प्रोडक्ट्स को लेकर उनकी खरीद प्रक्रिया को भी आसान और भरोसेमंद बनाएगी।

यह भी पढ़ें:

यूपी में हादसा: नहर में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 9 सहित 11 की मौत!

गोंडा हादसे पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मदद का ऐलान!

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तरह पृथ्वीराज चव्हाण: राज पुरोहित!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें