30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाविपक्ष की मार्गरेट अल्वा होगी ​उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार​​

विपक्ष की मार्गरेट अल्वा होगी ​उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार​​

एनडीए द्वारा जगदीप धनखड़ के नाम के ऐलान के बाद विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा की​|​​दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक के बाद मार्गरेट अल्वा के नाम पर मुहर लगी है​|​ ​​

Google News Follow
देश में इन दिनों राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच उम्मीदवारों और समर्थकों को लेकर तल्खी बनी हुई है| इसी बीच ​एनडीए के एक दिन बाद ​विपक्ष की सभी पार्टियों की मींटिग के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा की है​|
​विपक्ष की उप राष्ट्रपति की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा होंगी|​एनडीए द्वारा जगदीप धनखड़ के नाम के ऐलान के बाद विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा की​|​​दिल्ली में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक के बाद मार्गरेट अल्वा के नाम पर मुहर लगी है​|​ ​​

​इस अवसर पर मार्गरेट अल्वा ने कहा कि ​भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में नामित होना एक विशेषाधिकार और सम्मान की बात है​|​​ मैं इस नामांकन को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करती हूं और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया​|​ ​
गौरतलब है कि विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा के लिए वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाई है​|​​ ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों ने राजग द्वारा द्रौपदी मुर्मू​ की उम्मीदवारी का ऐलान किए जाने से पहले ही यशवंत सिन्हा ​को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर दिया था​|​
 

​इससे शिवसेना, यूपी की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी सुभासपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत कई अन्य गैर-बीजेपी दलों द्वारा बाद में यशवंत सिन्हा की बजाय द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की थी​ |
विपक्ष की इस बैठक का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुआ​|​​ बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दल,​​ राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी सहित सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए​|​​
यह भी पढ़ें-​

संजय राउत है सिजोफ्रेनिया से पीड़ित – शिवतारे 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें