30.9 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाDelhi Violence: बुलडोजर मामले में BJP और AAP पर बरसे ओवैसी

Delhi Violence: बुलडोजर मामले में BJP और AAP पर बरसे ओवैसी

ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा 'तुर्कमान गेट 2022, इतिहास बताता है कि 1976 में सत्ता में बैठे लोग वर्तमान समय में अपनी ताकत गंवा बैठे हैं।

Google News Follow
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली में हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। ओवैसी ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर चले बुलडोजर को तुर्कमान गेट 2022 करार दिया।

ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा ‘तुर्कमान गेट 2022, इतिहास बताता है कि 1976 में सत्ता में बैठे लोग वर्तमान समय में अपनी ताकत गंवा बैठे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी को भी याद रखना चाहिए। शक्ति शाश्वत नहीं है।’ तुर्कमान गेट विध्यंस काफी चर्चित मामला था। जो कि कथित तौर पर राजनीतिक उत्पीड़न और झुग्गियों में रहने वालों के नरसंहार को लेकर चर्चा में आया था।

इंदिरा गांधी सरकार ने कथित तौर पर उन प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का आदेश दे दिया था जो कि इलाके में घरों को गिराए जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान सैकड़ों घरों और दुकानों को गिरा दिया गया था इसका विरोध करने वाले दर्जनों लोगों को जेल में डाल दिया गया था।

जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल, हनुमान जयंती और 18 अप्रैल को हिंसा की घटनाएं हुई। दिल्ली भाजपा ने आरोप लगया है कि जहांगीरपुर में दंगा करने वालों ने अवैध निर्माण किया है। भाजपा ने मांग की है कि क्षेत्र में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाए।

जिसके बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बाद में बुधवार और गुरुवार को जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की घोषणा की। इस ट्वीट से पहले ओवैसी ने कहा कि बीजेपी ने गरीबों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है। उन्होंने अतिक्रमण अभियान में केजरीवाल की भूमिका को संदिग्ध बताने हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा।

यह भी पढ़ें-

MP संजय राउत असामाजिक तत्व की लिस्ट में थे शामिल : मुंबई पुलिस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें