32 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियापहलगाम हमला: संसद में चर्चा, इस मुद्दे पर देश एक साथ -...

पहलगाम हमला: संसद में चर्चा, इस मुद्दे पर देश एक साथ – संदीप दीक्षित!

गर सरकार को भी कुछ बोलना होगा तो उनकी तरफ से अपनी बात रखी जा सकेगी। संसद में कोई पक्ष या विपक्ष नहीं होगा बल्कि वहां पूरा भारत एक साथ खड़ा दिखाई देगा और इससे लोगों तक एक अच्छा संदेश भी जाएगा।

Google News Follow

Related

पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा को लेकर संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरफ से पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है। पार्टी नेताओं की इस मांग का कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी समर्थन किया है।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि विपक्ष के लोग चाहते हैं कि संसद में चर्चा हो, ताकि सभी लोग अपनी-अपनी बातें रख सकें। अगर सरकार को भी कुछ बोलना होगा तो उनकी तरफ से अपनी बात रखी जा सकेगी। संसद में कोई पक्ष या विपक्ष नहीं होगा बल्कि वहां पूरा भारत एक साथ खड़ा दिखाई देगा और इससे लोगों तक एक अच्छा संदेश भी जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने खुद देखा है कि जब भी कोई बड़ी घटना हुई है तो इस तरह के सत्र बुलाकर चर्चा की गई है। अभी मानसून सत्र शुरू होने में समय है और ऐसे में अभी एक या दो दिन का विशेष सत्र बुला लिया जाए तो बहुत अच्छी बात होगी।”

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ऑल पार्टी मीटिंग में शामिल होते हुए सभी को संबोधित करना चाहिए था, क्योंकि जब भी कोई बड़ी त्रासदी आती है तो हम ये उम्मीद करते हैं कि परिवार के मुखिया को उस समय मौजूद होना चाहिए। जब देश पर कोई संकट आता है तो प्रधानमंत्री ही हमारे मुखिया होते हैं और यहां कोई पक्ष या विपक्ष नहीं होता है, ये प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी भी बनती है।

पहलगाम हमले के आतंकियों के घर गिराए जाने पर टीएमसी सांसद सागरिका घोष के बयान पर संदीप दीक्षित ने कहा, “आतंकवादियों के घर गिराकर उनके खिलाफ कार्रवाई करना, मुझे इसमें कोई सीधा संबंध नहीं दिखता। फिलहाल, तेजी से घटनाक्रम हो रहे हैं और सुरक्षा और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। हम सबसे ज्यादा यही चाहते हैं कि इन लोगों की जल्द से जल्द पहचान हो। पूरा विवरण अभी भी स्पष्ट नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “सभी को याद है कि जब कश्मीर में घुसपैठ हुई थी तो पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि कबालाइयों ने किया है, लेकिन बाद में पता चला था कि पाकिस्तानियों ने ये घुसपैठ की है। पाकिस्तान की ये पुरानी आदत है कि वह किसी न किसी की वेशभूषा धारण करता है और फिर बाद में किसी और पर इल्जाम लगा देता है। मुझे लगता है कि अब पाकिस्तान की चालाकी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलेगी।”

 
यह भी पढ़ें-

भारत में सोने की मांग बढ़ी, आंकड़ा 800 टन पार पहुंचा – रिपोर्ट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,238फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें