31 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बन चुका है: मुख्तार अब्बास नकवी!

पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बन चुका है: मुख्तार अब्बास नकवी!

भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान अपने यहां न केवल आतंकवादियों को पैदा कर रहा है, बल्कि उन्हें दुनिया भर में सप्लाई भी कर रहा है। 

Google News Follow

Related

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बहरीन में प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत के दौरान पाकिस्तान को एक “विफल राज्य” बताया। ओवैसी के इस बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ और टकसाल बताया।
सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान अपने यहां न केवल आतंकवादियों को पैदा कर रहा है, बल्कि उन्हें दुनिया भर में सप्लाई भी कर रहा है।
जब आतंकवाद किसी देश की सबसे बड़ी संपत्ति बन जाता है और आतंकवादियों को उसके सबसे मूल्यवान संसाधन के रूप में देखा जाता है, तो पूरी दुनिया को सचेत करना जरूरी हो जाता है। दुनिया अच्छी तरह से जानती है कि आतंक की फैक्ट्री शांति की खाद नहीं पैदा कर सकती।
पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह बन गया है, एक ऐसा चारागाह जहां वे खुलेआम फलते-फूलते हैं और यह वैश्विक सुरक्षा के लिए चुनौती है। पूरे विश्व की शांति के लिए आतंकवाद का खात्मा होना बेहद ही जरूरी है। क्योंकि पाकिस्तान ने कभी भी आतंकवादियों के प्रति शर्मिंदगी जाहिर नहीं की है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सच तो यह है कि यह उनकी पारिवारिक पार्टी है और उनके लिए परिवार और पार्टी एक ही है, तो, इस तरह की पारिवारिक पार्टी में समय-समय पर ऐसे ‘नाटक’ देखने को मिलते रहते हैं।

इस पर हम क्या कह सकते हैं? लेकिन बिहार और पूरे देश की जनता यही कह रही है कि यह नाटक नहीं चलने वाला है।

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की हत्या मामले में भाजपा नेता ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने पंजाब की सरकारी मशीनरी को हाईजैक कर लिया है। पंजाब में एक के बाद एक ऐसी घटना होना चिंता का विषय है।

 
यह भी पढ़ें-

पटना में मिले कोरोना के दो मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें