34 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
होमदेश दुनियाभारत से बातचीत को बेताब पाकिस्तान, इशाक डार का बड़ा बयान! 

भारत से बातचीत को बेताब पाकिस्तान, इशाक डार का बड़ा बयान! 

इसी बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को बयान दिया कि उनका देश भारत के साथ सम्मानजनक और गरिमा के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है।  

Google News Follow

Related

पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद हालिया संघर्ष में मात खाने के बाद पाकिस्तान लगातार भारत से सुलह की कोशिश कर रहा है। कई बार बातचीत की गुहार लगाने के बावजूद भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि पाकिस्तान से वार्ता केवल दो मुद्दों पर ही संभव है – पहला, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की वापसी और दूसरा, आतंकवाद पर लगाम।
इसी बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को बयान दिया कि उनका देश भारत के साथ सम्मानजनक और गरिमा के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों, जिनमें कश्मीर विवाद भी शामिल है, पर चर्चा करना चाहता है।

डार ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पाकिस्तान कभी भीख मांगकर बातचीत नहीं करेगा। हम भारत से एक सम्मानजनक और समान स्तर पर व्यापक वार्ता के लिए तैयार हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भी शामिल होगा, क्योंकि यह पाकिस्तान का वर्षों से स्थायी रुख रहा है।”

हालांकि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि कश्मीर विवाद उसके लिए चर्चा का विषय नहीं है। नई दिल्ली का कहना है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और इस पर किसी तरह की वार्ता संभव नहीं। भारत की प्राथमिकता केवल पीओके की वापसी और सीमा पार से हो रहे आतंकवाद को समाप्त करने पर केंद्रित है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की लगातार गुहार उसकी आंतरिक राजनीतिक और आर्थिक स्थिति की नाजुकता को दर्शाती है। वहीं, भारत की सख्त नीति यह संदेश देती है कि आतंकवाद और सीमा पार घुसपैठ जारी रहने तक द्विपक्षीय संबंध सामान्य नहीं हो सकते।

कुल मिलाकर, पाकिस्तान की ओर से बातचीत की अपील जारी है, लेकिन भारत अपने तय एजेंडे से हटने को तैयार नहीं है।

​यह भी पढ़ें-

वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक बेहतर है – मूंगफली या मखाना?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें