29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाभारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजेंगे-केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर!

भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजेंगे-केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर!

आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए देश की पूरी जनता एक साथ है और एक साथ मिलकर हम लोग पाकिस्तान के साथ लड़ेंगे। पाकिस्तानी नागरिक जो भी भारत वीजा पर आए, उन्हें भारत से भगाया जाएगा।

Google News Follow
पश्चिम बंगाल के बनगांव पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने रविवार को दावा किया कि जो भी पाकिस्तानी नागरिक वीजा लेकर भारत आएगा वो यहां से भगा दिया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हम सभी लोगों ने ऑल पार्टी मीटिंग की।
आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए देश की पूरी जनता एक साथ है और एक साथ मिलकर हम लोग पाकिस्तान के साथ लड़ेंगे। पाकिस्तानी नागरिक जो भी भारत वीजा पर आए, उन्हें भारत से भगाया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दी सफाई पर कहा, ” यही होना चाहिए था। क्योंकि किसी व्यक्ति के निजी सिद्धांतों को निर्णयों के लिए एकमात्र इनपुट नहीं माना जा सकता है, इसलिए सरकारें व्यक्तिगत मान्यताओं पर नहीं चलती हैं।

सरकार बैठकों के माध्यम से अपने स्वतंत्र निर्णय लेती है और उसके अनुसार नीतियां और प्रक्रियाएं बनाती है। मेरा मानना है कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सही किया है कि वह ऐसे मामलों में कोई व्यक्तिगत राय न दें।”

बता दें कि कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए और उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। उन्होंने मीडिया के सामने कहा, “हमारे देश में आकर कोई बम गिरे, पता नहीं चलेगा। कहते हैं पाकिस्तान में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखा सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला।”

जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या आप सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं तो चन्नी ने जवाब में कहा कि “मैंने तो हमेशा सबूत मांगे हैं।” चन्नी के इस बयान के बाद भाजपा उन पर हमलावर हुई। भाजपा ने इस बयान को कांग्रेस की मानसिकता करार दिया था।

हालांकि, जब विवाद बढ़ा तो चन्नी ने सफाई भी पेश कर दी। चन्नी ने पहले कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है और इसके बाद कहा कि वह भारत सरकार के साथ हर उस फैसले के साथ खड़े हैं, जिसमें आतंकवादियों के खिलाफ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश सीमा से सटे स्टेशनों व पुलों पर आरपीएफ ने बढ़ाई गश्त!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें