30 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाकुलगाम हमले पर भड़के पप्पू यादव, बोले- 12 साल में 100 हमले!

कुलगाम हमले पर भड़के पप्पू यादव, बोले- 12 साल में 100 हमले!

कुलगाम आतंकी हमले पर पप्पू यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में छोटे-बड़े 100 से अधिक हमले हुए हैं। सत्ता में आने पर पुलवामा और पहलगाम हमलों पर फिल्म बनवाएंगे।

Google News Follow
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब और जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी। सोनिया गांधी की पुस्तक के संदर्भ में उन्होंने बिहार की राजनीति, नीतीश कुमार और विपक्षी दलों के बीच प्रधानमंत्री पद को लेकर हुई चर्चाओं का जिक्र किया।

पप्पू यादव ने कहा कि संजय गांधी के बारे में दुनिया जानती है। उन्होंने अरुण जेटली के घर से जुड़े संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान ने उन्हें इतना अवसर दिया कि वे कहां से कहां पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार के रेल मंत्री रहने के समय का जिक्र किया।

पप्पू यादव ने कहा कि उस समय नरेंद्र मोदी पीछे खड़े थे और लालकृष्ण आडवाणी बैठे हुए थे। उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच पुराने राजनीतिक तनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों के बीच अहंकार और गुस्से का खेल लंबे समय से चलता आ रहा है। कभी डीएनए का मुद्दा उठा और कभी भोज में शामिल होने तथा लौटने को लेकर विवाद हुआ।

पप्पू यादव ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी चाहते थे कि नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन के संयोजक बनें। लेकिन लालू यादव, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी के बीच हुई राजनीतिक जुगलबंदी से इस संभावना को ठेस पहुंची। सोनिया गांधी ने अपने अनुभव और समझ के आधार पर उन अनछुए पहलुओं को किताब में लिखा है, जिन्हें उन्होंने सही माना।

उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में फैसला हो गया, अन्यथा बिहार को देश का प्रधानमंत्री देने का अवसर मिल सकता था। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि लालू यादव चाहते थे कि पहले उनके बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की बात तय हो और उसके बाद नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद की ओर बढ़ें। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने जो लिखा, वह सही है।

कुलगाम आतंकी हमले पर पप्पू यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में छोटे-बड़े 100 से अधिक हमले हुए हैं। सत्ता में आने पर पुलवामा और पहलगाम हमलों पर फिल्म बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि चीन, पाकिस्तान, अमेरिका और रूस आतंकवादियों की मदद करते हैं, जबकि हमारे सैनिक मारे जाते हैं।

सैनिकों को शहीद का दर्जा देने तक के मुद्दे पर सरकार से सवाल हैं। उन्होंने अग्निवीर योजना और पुरानी पेंशन व्यवस्था को लेकर भी पूछा कि इन मुद्दों पर क्या हुआ। पप्पू यादव ने कहा कि क्या पिछले 12 वर्षों में देश में कहीं शांति है?

उन्होंने भाजपा पर सेना का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करने का आरोप लगाया। पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह भगवान के नाम का इस्तेमाल किया गया, उसी तरह भाजपा सेना का इस्तेमाल करती रही है। उन्होंने लगातार हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए कहा कि कभी सीआरपीएफ तो कभी बीएसएफ के जवानों को निशाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें