भाजपा पर पप्पू यादव ने साधा निशाना, बोले-‘इनकी भाषा गाली और नफरत से भरी’!

पप्पू यादव ने कहा, "मैंने तो सारी बात बता ही दी है। बोइए बबूल और खाइए खजूर। गोबर पर जितना भी घी डालिएगा, महक तो उसी की आएगी।

भाजपा पर पप्पू यादव ने साधा निशाना, बोले-‘इनकी भाषा गाली और नफरत से भरी’!

Pappu-Yadav-takes-aim-at-the-BJP-says-Their-language-is-full-of-abuse-and-hatred

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग संविधान, राम, सनातन और महात्मा गांधी को नहीं मानते बल्कि भगवान की आस्था का भी राजनीतिक इस्तेमाल करते हैं।
पप्पू यादव ने कहा कि इनकी भाषा गालियों और नफरत से भरी है और इन्हें मोहब्बत और शांति का पैगाम नहीं पता है। साथ ही, उन्होंने भाजपा में आंतरिक कलह का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी के बाद प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इसी को लेकर अमित शाह, योगी और फडणवीस के बीच नंबर वन की लड़ाई चल रही है।

पप्पू यादव ने कहा, “मैंने तो सारी बात बता ही दी है। बोइए बबूल और खाइए खजूर। गोबर पर जितना भी घी डालिएगा, महक तो उसी की आएगी। अब दसवीं, आठवीं, छठी और चौथी कक्षा के बच्चों को इन किताबों से क्या मतलब?

वे नागार्जुन की किताबें पढ़ेंगे, वेद प्रकाश की किताबें पढ़ेंगे, हिटलर की किताबें पढ़ेंगे, नेपोलियन की किताबें पढ़ेंगे? वे तो शायद खुद भी नहीं पढ़ेंगे, किसी से पढ़वाएंगे, किसी से सुनेंगे और स्पीच टेलीप्रॉम्प्टर से देंगे।”

उन्होंने कहा कि इन्होंने अंग्रेजी और हिंदी के शब्दों के वास्तविक अर्थ तक नहीं जाना। नेपोलियन, मुसोलिनी, चंगेज खान, रावण, यजीद, कंस और नाथूराम गोडसे का जीवन जानेंगे, लेकिन महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और बिस्मिल से इन्हें क्या मतलब? शिव की पुस्तकों से, राम की पुस्तकों से, कृष्ण की पुस्तकों से, कबीर की पुस्तकों से, सुकरात की पुस्तकों से क्या लेना-देना?

पप्पू यादव ने कहा कि ओशो के दर्शन से इन्हें नफरत है। संविधान को इन्होंने जलाया है और राष्ट्र ध्वज तक नहीं लगाए। राम को कभी भगवान नहीं माना। इनके गुरु दीनदयाल उपाध्याय हैं।

ये लोग सनातन के बारे में क्या जानते हैं? इनका काम केवल आलोचना करना, घृणा करना, ईर्ष्या करना और गाली देना है। इनकी पूरी की पूरी भाषा गालियों और नफरत से भरी हुई है। मोहब्बत और शांति का पैगाम ये जानते जानते ही नहीं।

उन्होंने कहा कि बुद्ध को ये नहीं जानते हैं। बुद्ध की किताबें क्यों पढ़ेंगे? ‘अप्पो दीपो भव’ से इन्हें क्या लेना-देना? शिव के ‘आत्ममोक्षार्थं जगद्धिताय च’ से क्या लेना-देना? कृष्ण के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्वधर्म समभाव’ से क्या लेना-देना?

उन्होंने कहा कि इनसे पूछिए कि भाजपा को मंदिर, मूर्तियों और इन चीजों से क्या ज्ञान हो गया? अयोध्या में जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी हो गई और हमारे भगवान की आस्था पर ही ये चोट करने लगे, तो इन चोर-उचक्कों का संतों से क्या लेना-देना?

राम के प्रति सम्मान कहां है? राम को सबसे ज्यादा गाली तो भाजपा और आरएसएस के लोगों ने दी है। हम तो आराधक हैं। मेरे आराध्य कृष्ण और राम हैं। हम अर्जुन और कृष्ण के वंशज हैं। इन्हें क्या पता राम के बारे में?

उन्होंने कहा कि ये जो भाषा का प्रयोग करते हैं, जिन्होंने संविधान जलाया, राम को नहीं माना, रामायण को नहीं माना, सनातन को नहीं माना, जिनको भगवान पर भरोसा नहीं है, वे क्या बात करेंगे? इनकी आंखों में पानी नहीं है। ये इतने गंदे लोग हैं कि भगवान की आस्था का भी राजनीतिक इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने भाजपा में आंतरिक कलह का आरोप लगाते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस, अमित शाह, नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के बीच विवाद चल रहा है? अभी सीएम योगी ने बनारस में नरेंद्र मोदी के दोनों विधान परिषद उम्मीदवारों को हरा दिया। अब चर्चा चल रही है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा? महाराष्ट्र का नेता या कोई और? अमित शाह या योगी? नरेंद्र मोदी के बाद कौन? इसी खींचतान में ‘नंबर वन कौन’ की लड़ाई चल रही है।

उन्होंने कहा कि यूसीसी, यूजीसी और तमाम मुद्दों को भी ये राजनीति का विषय बना देते हैं। विकास, बेरोजगारी, महंगाई, पुलवामा, पहलगाम जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होती। यमुना के पानी पर चर्चा नहीं होगी और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी चर्चा नहीं होगी।

यह भी पढ़ें-
दिवाली के बाद ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका!
बांग्लादेश में भड़की हिंसा;कई जिलों में आगजनी और बम धमाके
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव बने कप्तान
Exit mobile version