28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियासंसद का पहला दिन चढ़ा हंगामे की भेट, लोकसभा की कार्यवाही पूरे...

संसद का पहला दिन चढ़ा हंगामे की भेट, लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित!

लोकसभा में विपक्ष अडानी, संभल, मणिपुर और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर रहा था और प्रश्नकाल को भी नहीं चलने दिया गया।

Google News Follow

लोकसभा और राज्यसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से शुरू हुआ| 26 नवंबर को संविधान दिवस होने के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं हुई थी| आज यानि 27 नवंबर को शीतकालीन सत्र का पहला दिन जैसे ही शुरू हुआ विपक्ष द्वारा लोकसभा में अडानी, संभल और मणिपुर सहित ईवीएम मुद्दे पर जोरदार हंगामा करना शुरू किया गया, जिसके कारण दोनों दिनभर के लिए दोनों सदनों की कार्यवाही को स्पीकर द्वारा स्थगित करना पड़ा|

बता दें कि संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार है। विपक्ष अडानी पर लगे आरोपों और मणिपुर के हालात पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। वहीं, सरकार इस सत्र में वक्फ सहित कई अहम विधेयक पास कराने की कोशिश में है।

विपक्ष अडानी और संभल बवाल को लेकर सदन में लगातार हंगामा करता रहा, जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष ने पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इसी तरह राज्यसभा भी हंगामे के चलते सुबह 11.30 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी की गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दें कि लोकसभा में विपक्ष अडानी, संभल, मणिपुर और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर रहा था और प्रश्नकाल को भी नहीं चलने दिया गया। विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। हालांकि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने मणिपुर और गौतम अडानी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया।

वही दूसरी संजय राउत ने ईवीएम पर उठाए सवाल ईवीएम इस देश में धोखा है और अगर ईवीएम नहीं होगी तो भाजपा को पूरे देश में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजे जिस तरह से आए हैं, हम उसे स्वीकार नहीं करते। बैलेट पेपर पर चुनाव करवाएं और जो भी नतीजे आएंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे।

यह भी पढ़ें-

चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर बोले श्री श्री रविशंकर, पवन कल्याण और अरविंद केजरीवाल !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें