30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमराजनीतिनिर्विरोध चुनाव के लिए फडणवीस से मिले पटोले,मान जाएगी भाजपा

निर्विरोध चुनाव के लिए फडणवीस से मिले पटोले,मान जाएगी भाजपा

Google News Follow

कांग्रेस नेता शरद रणपिसे के निधन से रिक्त हुई विधान परिषद की सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के निर्विरोध चुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस ने उप चुनाव के लिए प्रज्ञा सातव को टिकट दिया है। महाराष्ट्र की परंपरा रही है कि किसी के निधन से रिक्त हुई सीट पर चुनाव निर्विरोध होते हैं।

इसी सिलसिले में हमने विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की। वे पार्टी से चर्चा करने के बाद भाजपा उम्मीदवार संजय केनेकर के नामांकन वापसी का फैसला लेंगे। पटोले ने कहा कि उम्मीद है कि महाराष्ट्र की यह परंपरा कायम रहेगी। वहीं राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात ने कहा कि उनकी फड़नवीस और चंद्रकांत पाटिल से मुलाकात हुई। उनका कहना है कि हम पार्टी स्तर  पर चर्चा कर फैसला लेंगे। भाजपा ने इस उपचुनाव में संजय केनेकर को प्रत्याशी बनाया है। इस चुनाव के लिए 22 नवंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। यदि चुनाव की नौबत आई तो इस सीट के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतों की गणना होगी।

महाविकास आघाड़ी के तीनों दलों की संख्या बल को मिलाकर सत्ताधारी कांग्रेस के पास उपचुनाव की सीट के लिए स्पष्ट बहुमत है। इसलिए उपचुनाव में कांग्रेस की राह आसान मानी जा रही है। इसके पहले राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचन के लिए कांग्रेसी नेताओं ने फड़नवीस से मुलाकात की थी। कांग्रेस नेता राजीव सातव के निधन के बाद राज्यसभा की सीट रिक्त हुई थी, इस सीट पर कांग्रेस ने रजनी पाटिल को उम्मीदवार बनाया था, जबकि भाजपा ने संजय उपाध्याय को मैदान में उतारा था। बाद में भाजपा प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया और रजनी पाटिल निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

कांग्रेस को मित्र दल एनसीपी का झटका

महाराष्ट्र सरकार भी पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में करे कमी,नसीम खान ने CM को लिखा पत्र

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें