26 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर पवन कल्याण की शुभकामनाएं: नेतृत्व और...

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर पवन कल्याण की शुभकामनाएं: नेतृत्व और संकल्प की सराहना!

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश और विदेश से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी ‘मोदी स्टोरी’ साझा करते हुए उनके नेतृत्व, विजन और संकल्प की प्रशंसा की।

पवन कल्याण ने पीएम मोदी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपकी यात्रा एक ऐसे नेता की कहानी है, जो साधारण पृष्ठभूमि से उठकर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं। आपका विजन सिर्फ शासन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों में आत्मविश्वास, गर्व और एकता जगाने का भी काम करता है।”

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने हर नागरिक को भारत की संस्कृति, विरासत और राष्ट्रीय पहचान पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया है। आत्मनिर्भर भारत के लिए उनके अथक प्रयास, गरीबों और वंचितों के प्रति करुणा और 2047 तक विकसित भारत का संकल्प, उनके नेतृत्व की विशिष्ट पहचान हैं।

पवन कल्याण ने लिखा, “जनता से गहराई से जुड़े होने के नाते मैं सार्वजनिक जीवन की जिम्मेदारी और त्याग को समझता हूं। मैंने हमेशा आपके अथक समर्पण, देशभर में लगातार यात्राएं करने और वैश्विक मंच पर भारत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करने की आपकी क्षमता की सराहना की है। आपका जीवन इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प और निष्ठा से न केवल एक व्यक्ति, बल्कि पूरे राष्ट्र का कायाकल्प हो सकता है।”

प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि जब दुनिया अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही है, तब मोदी ने वैश्विक मंचों पर भारत के हितों की रक्षा, प्रमुख शक्तियों के साथ साझेदारी और ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद करने में अद्वितीय साहस और राजनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि परंपरा और आधुनिक कूटनीति का यह संतुलन केवल सच्चे राजनेताओं में ही देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें:

लियोनेल मेसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भेजी हस्ताक्षरित जर्सी !

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं, बोलीं, “उनका दृढ़ संकल्प प्रेरणा का स्रोत”

धार में पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश: “ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें