29.5 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमदेश दुनियाबिहार की जनता ने राहुल को नकारा, एनडीए की बनेगी सरकार: मनोज...

बिहार की जनता ने राहुल को नकारा, एनडीए की बनेगी सरकार: मनोज तिवारी!

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी के लोगों ने चोरी की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसके कारण उन पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Google News Follow

Related

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी निराशा की चरम सीमा पर हैं। उनको जनता ने नकार दिया है। तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

भाजपा सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश का हर व्यक्ति राहुल गांधी का मजाक उड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी के लोगों ने चोरी की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसके कारण उन पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।

मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी को जनता ने नकार दिया है। ऐसे में वे अब लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता समझदार है, वह इनके जाल में फंसने वाली नहीं है।”

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने बिहार के सबसे लोकप्रिय पर्व छठ महापर्व को “ड्रामा” बताया। यह बिहार के लोगों की आस्था पर चोट है। उन्होंने कहा कि अब राज्य की जनता ने उन्हें और महागठबंधन को सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्‍होंने दावा किया कि आगामी चुनाव परिणाम में महागठबंधन की करारी हार होगी और एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

इधर, लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने बिहार में हाल ही में संपन्न मतदान के पहले चरण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि बिहार के मतदाता अब सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रहे हैं। विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को “बिहार की बदलती तस्वीर” करार देते हुए कहा कि मतदान में भारी उत्साह और सकारात्मक रुझान दिख रहा है। शांभवी चौधरी ने विश्वास जताया कि 14 नवंबर को आने वाले परिणाम ऐतिहासिक होंगे और एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

यह भी पढ़ें-

‘इंडियन स्टेट’ बयान केस में राहुल गांधी को राहत, कोर्ट ने याचिका खारिज की!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,126फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें