32 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीति"लोगों को एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फड़नवीस, अजित पवार पर भरोसा है"

“लोगों को एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फड़नवीस, अजित पवार पर भरोसा है”

Google News Follow

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने बड़ी बढ़त हासिल कर सत्ता बरकार रखने में कामयाबी पायी है। इस बीच जीत की ओर बढ़ रहे महायुति के नेताओं की ओर से खुशी जाहिर की जा रही है और प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े ने भी महायुति की अकेले दम पर जीत पर प्रतिक्रिया दी है।

विनोद तावड़े ने कहा कि लोगों ने अब एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार पर भरोसा जताया है। बीजेपी और शिवसेना का स्वाभाविक गठबंधन था। 2019 में उद्धव ठाकरे ने ये गठबंधन तोड़ दिया। उनका गुस्सा बालासाहेब के वोटरों के मन में था, जो की अब प्रकट हुआ। विनोद तावड़े ने कहा, “एकनाथ शिंदे बालासाहेब के हिंदुत्व के धनुष और तीर और हिंदुत्व के नाम वाली शिवसेना को बीजेपी के साथ ले आए, जो हिंदुत्व की मुख्यधारा में है।” विनोद तावड़े ने भी ठाकरे गुट की आलोचना की है और संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा, ”हर सुबह भांडुप से महाराष्ट्र का माहौल प्रदूषित करने का बयान आता था।”

यह भी पढ़ें:

‘वोट जिहाद’ के विरूद्ध ‘धर्मयुद्ध’ विजयी !

हार देख कर बौखलाए संजय राऊत, नतीजें मानने से इनकार !

Jharkhand: झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री आगे, जेएमएम और भाजपा में कांटे की टक्कर!

बता दें की, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेथ के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है। बहुजन विकास अघाड़ी और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि विरार के विवांता होटल में तावड़े द्वारा कथित तौर पर पैसे बांटे गए थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें