कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “बहुत पहले ही कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने मांग की थी कि इन संकटों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। लेकिन सरकार का जवाब सिर्फ ‘सब चंगा है’ रहा। अब हर दिन पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ रही हैं।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मुक्तसर साहिब से कहा, “आज जनता वोट डालने जा रही है तो सिर्फ एक संदेश देने के लिए कि हालात बहुत खराब हो गए हैं। आम लोगों की कमर महंगाई ने तोड़ दी है। उनके पास गाड़ी चलाने और ईंधन भरने के पैसे नहीं बचे हैं। सरकार की नीतियों ने आम आदमी की जिंदगी बेहाल कर दी है।”
कांग्रेस वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद ने कहा, “महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा सरकार इस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। देश के शीर्ष पद पर बैठे लोग हर दो-तीन दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रहे हैं। सरकार चर्चा से भाग रही है और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।”
कांग्रेस का आरोप है कि मध्य-पूर्व संकट का हवाला देकर सरकार आम जनता पर बोझ डाल रही है। पार्टी ने मांग की है कि केंद्र सरकार तुरंत कीमतों में राहत दे और संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करे।
विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में शुरू हुआ था एयरफोर्स का ‘ऑपरेशन सफेद सागर’!
