28 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमदेश दुनिया80 फीसदी भारतीय PM मोदी के साथ, इजराइल के लोगों ने उड़ेला प्रेम  

80 फीसदी भारतीय PM मोदी के साथ, इजराइल के लोगों ने उड़ेला प्रेम  

अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में दावा दस में आठ भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में सकारात्मक सोच रखते है। 

Google News Follow

Related

अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर ने हाल ही एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें दावा किया गया है कि दस में आठ भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में सकारात्मक सोच रखते हैं। साथ ही लोगों का मानना है कि पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं, दस में से सात लोगों का मानना है कि भारत का दुनिया भर में प्रभाव बढ़ा है। जबकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो यह मानते हैं कि भारत की स्थिति कमजोर हुई है ,हालांकि ऐसा मानने वाले मात्र 19 फीसदी ही लोग हैं।

 गौरतलब है कि यह सर्वे 20 फरवरी से लेकर 22 मई के बीच किया गया था। इसमें 24 देशों के लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें 30 हजार 861 लोगों से बातचीत की गई थी। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 23 देश ऐसे हैं जो भारत के प्रति सकारात्मक रुख रखते हैं। इसमें 46 प्रतिशत युवा लोगों का मानना है कि पीएम मोदी भारत के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं, इजराइल  ऐसा देश है जहां के लोग भारत के प्रति सबसे ज्यादा सकारात्मक में है। यहां के  71  फीसदी लोग भारत के प्रति अच्छी राय रखते हैं।
भारत के बारे में केन्या, नाइजीरिया और यूके के लोग सकारात्मक रुख रखते हैं। यहां के 60 फीसदी ऐसे लोग है जो यह मानते हैं कि भारत अच्छा काम कर रहा है। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग है जो यह मानते है कि भारत औसत काम कर रहा है। ऐसे मानने वाले लोगों की संख्या 34 फीसदी है। अधिकांश भारतीय लोगों का मानना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेश नीति मजबूत हुई है, जिसकी वजह से भारत का प्रभाव बड़ा है। 68 फीसदी ऐसे लोग हैं जो पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि भारत का प्रभाव दुनिया भर में बढ़ा है।
ये भी पढ़ें            

नए साल में भारत के जीडीपी में वृद्धि की संभावना

राम जन्मभूमि पर विवादित बात की तो…! विहिप की उद्धव ठाकरे गुट को सीधी चेतावनी..!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,977फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें