29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामासीसीटीवी में कैद हुई नागपुर हिंसा की तस्वीरें, मुस्लिम कट्टरपंथियों का हमला,...

सीसीटीवी में कैद हुई नागपुर हिंसा की तस्वीरें, मुस्लिम कट्टरपंथियों का हमला, बस्तियों और वाहनों में तोड़फोड़!

Google News Follow

नागपुर, 18 मार्च: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार देर रात हिंदू संगठन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम उपद्रवियों ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद शहर में हिंसा भड़क उठी। बजरंग दल के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, जब मुस्लिम समुदाय के कट्टरपंथी तत्वों ने उन पर पथराव कर दिया और बस्तियों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है।

महाल इलाके में हुई इस हिंसा के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें साफ दिख रहा है कि 50 से 100 उपद्रवियों का एक समूह बस्तियों में घुसकर हिंदू परिवारों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथों में लाठी-डंडे और पत्थर लिए उपद्रवी वाहनों को निशाना बना रहे हैं। कुछ उपद्रवी गलियों में घुसकर वहां खड़े वाहनों में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मुंह पर नकाब बांधे कई उपद्रवी पत्थर फेंकते और दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हिंसा में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

नागपुर हिंसा के सीसीटीवी फुटेज सामने आए, लाठी-डंडों से लैस उपद्रवियों ने बस्तियों में घुसकर बनाया वाहनों को निशाना

दरअसल बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता मुगल आक्रमणकारी औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। जब वे विरोध जता रहे थे, तभी मुस्लिम कट्टरपंथी गुटों ने भीड़ जुटाकर हिंसक हमला कर दिया। उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया, उनके वाहनों, दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई और इलाकों में आगजनी की गई।

Image

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर में कर्फ्यू लगा दिया है। घटना के बाद अब तक 50 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा में 15 पुलिसकर्मी घायल होने की जानकारी दी गई हैं। सआरपीएफ और आरएएफ की भारी तैनाती कर दी गई है।

दरम्यान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी हिंसा में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के ओर से बताया गया है की फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें