29.8 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमराजनीतिदिल्ली: पीतमपुरा के टुबाटा रेस्टोरेंट में अब भारतीय परिधान में भी मिलेगा...

दिल्ली: पीतमपुरा के टुबाटा रेस्टोरेंट में अब भारतीय परिधान में भी मिलेगा प्रवेश!

Google News Follow

Related

दिल्ली के पीतमपुरा स्थित टुबाटा रेस्टोरेंट में अब किसी भी परिधान, विशेष रूप से भारतीय कपड़ों में आने वाले लोगों पर कोई रोक नहीं होगी। यह जानकारी दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट ने अपनी पूर्व नीति को बदलते हुए अब सभी परिधानों में आने वाले ग्राहकों को स्वागत करने का आश्वासन दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक व्यक्ति ने दावा किया था कि उसे भारतीय परिधान पहनने के कारण रेस्टोरेंट में प्रवेश नहीं दिया गया, जबकि कम कपड़े पहने लोगों को अंदर जाने की अनुमति थी। इस वीडियो को कपिल मिश्रा ने भी अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से साझा करते हुए घटना को “अस्वीकार्य” करार दिया और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा मामले की गंभीरता से जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश की बात कही।

इसके बाद रेस्टोरेंट प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी ग्राहक को उनके परिधान के आधार पर नहीं रोका जाएगा। रेस्टोरेंट के निदेशक नीरज अग्रवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि “साड़ी या सूट में आई महिलाओं को भी रोका नहीं जाता, बल्कि सभी का स्वागत है।” उन्होंने यह भी कहा कि भीड़भाड़ वाले दिन कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उनकी नीति में परिधान को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है।

इस मुद्दे को पूरी तरह से स्पष्ट करते हुए रेस्टोरेंट ने रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय परिधान में आने वाली महिलाओं को 10 प्रतिशत की विशेष छूट देने की भी घोषणा की है। कपिल मिश्रा ने इसे ग्राहकों के प्रति समान व्यवहार को बढ़ावा देने वाला कदम बताया और सराहना की। रेस्टोरेंट संचालकों ने मंत्री कपिल मिश्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी आमंत्रित करते हुए कहा कि वे स्वयं आकर यहां के स्वागत भाव को महसूस करें।

यह भी पढ़ें:

“E 20 पेट्रोल से कोई गाड़ी खराब हुई हो तो एक उदाहरण दिखाएं”

“गलत निशाना चुना अमेरिका ने”: ट्रंप के ‘डेड इकॉनमी’ तंज पर थरूर का करारा जवाब

वित्त वर्ष 2023-24 में फिनिश्ड स्टील आयात में 38% की वृद्धि!

चाईबासा में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में CRPF के दो जवान गंभीर रूप से घायल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,330फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें